फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के निधन पर ऐसा क्या बोले गुरदास मान जो आंखें भर आईं सब की?

Sat, 19 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 5
गुरदास मान की माता का निधन - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध सूफी सिंगर व अभिनेता गुरदास मान मां के संस्कार पर फूट फूट कर रोए। उसके बाद वे ऐसा कुछ बोले, सबकी आंखें भर आईं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
गुरदास मान की माता का निधन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बुधवार को गुरदास मान की मां तेज कौर का निधन हो गया था। गिद्दड़बाहा के प्योरी रोड स्थित शमशानघाट में गमगीन माहौल में तेज कौर का अंतिम संस्कार किया गया। गुरदास मान ने कहा कि मां की मौत का दुख संसार का सबसे बड़ा दुख होता है। उनका वश चले तो किसी बेटे से उनकी मां का साथ कभी न छूटे। उनकी तो यही दुआ है कि किसी से उसकी मां का दामन कभी न छूटे।
विज्ञापन

3 of 5
गुरदास मान की माता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गुरदास मान ने कहा कि उनकी मां उन्हें मान मरजाणा कह कर बुलाती थी, जो उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा। वह अपनी मां के दिए इस नाम को आजीवन याद रखेंगे। जब भी उन्हें यह नाम याद आएगा तो मां की याद भी आएगी। अंतिम संस्कार के मौके गुरदास मान के चचेरे भाई व हाउस फेड पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह मान, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा, शिअद के हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, आप प्रत्याशी जगदीप संधू समेत बड़ी गिनती में समाजसेवी, धार्मिक व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

4 of 5
गुरदास मान की माता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शुक्रवार सुबह गिद्दड़बाहा स्थित गायक गुरदास मान के निवास पर उनसे सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे। बादल ने गायक गुरदास मान और गुरपंथ मान के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि माता तेज कौर की कमी सिर्फ मान परिवार को ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए ही कभी न पूरा होने वाला घाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरदास मान की माता का अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि तेज कौर बेहद नम्र स्वभाव की मालकिन थी। उन्होंने गुरदास मान के रूप में पंजाब को अनमोल हीरा दिया है। यह हीरा पंजाब के नाम को विश्व भर में चमका रहा है। सीएम ने परमात्मा से बिछड़ी रूह को अपने चरणों में निवास बख्शने की अरदास की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें