फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल स्पेशलः किस चीज में किसकी मिलावट, खुद कर सकते हैं चेक

Wed, 12 Oct 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
फे​स्टिवल सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच
फेस्टिवल सीजन ने मिलावटी चीजों का डर बना रहता है, लेकिन इससे बचा सकत है। आप घर पर रही चीजों में मिलावट की जांच कर सकते हैं। देखिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 12
खोया में मिलावट
खोया- इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए स्टार्च मिलाया जाता है। इसकी पहचान के लिए इसमें आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदे डालें, यदि इसका रंग नीला हो जाए तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट है।
विज्ञापन

3 of 12
शहद में मिलावट
शहद : इसमें गुड़, खांड की चाशनी या फिर चीनी का घोल मिलाया जाता है। मिलावटी शहद में रूई डुबाकर उसे जलाएंगे तो वह नहीं जलेगी, जबकि शुद्ध शहद से डूबा रूई का टुकड़ा पूरा जल जाएगा।

4 of 12
चांदी के वर्क में मिलावट
चांदी का वर्क : मिठाइयों को सजाने के लिए चांदी का वर्क किया जाता है। यदि वर्क मिलावटी होगा तो उसे जलाने पर ब्लैक स्पॉट आ जाएंगे, जबकि शुद्ध चांदी के वर्क में कोई भी स्पॉट नहीं आते।
विज्ञापन

5 of 12
पनीर में मिलावट
पनीर : इसकी पहचान भी आयोडीन सॉल्यूशन से कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
गुड की जगरी में मिलावट
गुड़ की जगरी : इसमें कलर मिलाया जाता है। इसमें हॉइड्रोक्लोरिक  एसिड (एचसीएल) और एल्कोहलिक पोटाश डालने पर यदि इसका रंग पिंक आ जाए तो समझ जाइए की इसमें मिलावट है।
विज्ञापन

7 of 12
घी में मिलावट
घी : इसमें वनस्पति मिलाया जाता है। मिलावट की पहचान करने के लिए इसमें एचसीएल डालेें यदि इसका रंग पिंक हो जाए तो इसमें भी मिलावट की संभावना है।

8 of 12
जीरा में मिलावट
जीरा : इसमें घास के बीज को चारकोल पाउडर के साथ मिलाया जाता है। इसे जांचने के लिए इन्हें अपनी हथेलियों पर रगड़ें। अगर यह काले हो जाएं तब समझ लें कि यह मिलावटी है।

9 of 12
धनिया पाउडर में मिलावट
धनिया पाउडर : इसमें आपको भूसी और लकड़ी का बुरादा मिल सकता है। इसकी गंदगी को पहचानने के लिये थोड़े से धनिया पाउडर को गर्म पानी पर छिड़के। भूसी और बुरादा पानी की सतह पर तैरने लगेंगे।

10 of 12
मिर्च पाउडर में मिलावट
मिर्च पाउडर : इसमें ईंट का चूरा, नमक या फिर टेलकम पाउडर मिलाया जाता है। यदि इसकी पहचान करनी है तो मिर्च पाउडर को पानी भरे एक गिलास में डालें और देखें कि पानी में लाल रंग किस तरह से सतह पर आ जाएगा। यह लाल रंग की ईंट का पाउडर है।

11 of 12
मिठाई
यहां करवा सकते हैं जांचः यदि आप जिस दुकान से सामान खरीद रहे हैं और उसमें आपको मिलावट का शक है तो उस सामान को चंडीगढ़ प्रशासन की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से जांच करवा सकते हैं। यह हफ्ते में पांच दिन अलग-अलग अस्पताल व डिस्पेंसरी में खड़ी होती है। इसके अलावा आप मिलावट की लिखित शिकायत सेक्टर-16 स्थित फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड विंग के दफ्तर में दे सकते हैं।
विज्ञापन

12 of 12
doctor shimla
यदि कोई व्यक्ति मिलावट संबंधी कोई जानकारी लेना चाहता है तो वह हमारे दफ्तर आ सकता है। इसके अलावा शहर में हमारा रेग्युलर अभियान जारी है। स्वीट्स हाउस व दुकानदारों को जागरूक कर रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन का यही मकसद है कि शहर में बिकने वाला खाद्य पदार्थ शुद्ध हो और उसमें कोइ मिलावट न हो, इसके लिए जनता का सहयोग भी अपेक्षित है।
- सुखविंदर सिंह, डेजिग्नेटेड ऑफिसर, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड विंग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें