शहीद सुखजिंदर सिंह का परिवार।
- फोटो : फाइल फोटो
शहीद सुखजिंदर सिंह के किसान पिता गुरमेज सिंह अभी ढाई लाख रुपये के कर्ज तले दबे हैं। शहादत के बाद गांव में खेल स्टेडियम बनाने के लिए 20 लाख की राशि सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने जारी की थी। शहीद के पिता गुरमेज सिंह, मां हरभजन कौर, भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि उनके पास 3 एकड़ जमीन है। 2013 में उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से ढाई लाख का कर्ज लिया था, जो अब तक अदा नहीं कर पाए। परिवार को डर सता रहा है कि बैंक कर्ज के चलते जमीन पर कब्जा न कर लें।