पटियाला सीजेएम की कोर्ट में पेश होने जाते नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू का जेल में यह हो सकता है रुटीन
सिद्धू का दिन जेल में सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होगा। इसके बाद सात बजे चाय के साथ खाने के लिए उन्हें बिस्कुट या काले चने मिल सकते हैं। सुबह साढ़े 8 बजे उन्हें नाश्ते में चपाती, दाल, सब्जी मिलेगी। फिर जेल के बाकी कैदियों की तरह उन्हें भी काम के लिए ले जाया जाएगा। शाम साढ़े पांच बजे उनकी छुट्टी होगी। शाम साढ़े छह बजे रात का खाना दिया जाएगा और फिर सवा सात बजे के करीब अन्य कैदियों की तरह उन्हें भी बैरक में बंद कर दिया जाएगा।