फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को सलाम: 27 साल की उम्र में देश पर कुर्बान, पत्नी भी पुलिस में

Tue, 01 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 7
देखिए शहीद मंदीप की कहानी
शहीद मंदीप की कहानी अपने आप में अद्भुत है। वो खुद सीमा पर देश की सेवा करते थे तो उनकी पत्नी भी पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है।
विज्ञापन

2 of 7
देखिए शहीद मंदीप की कहानी
देश की सरहद की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले मनदीप सिंह की पत्नी भी वर्दी पहनकर देश सेवा में जुटी हैं। प्रेरणा हरियाणा पुलिस में है और बतौर कांस्टेबल शाहबाद में तैनात हैं। उसका मनदीप से करीब दो साल पहले विवाह हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
देखिए शहीद मंदीप की कहानी
मूलत: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के हैदरनगर की रहने वाली प्रेरणा ने बताया कि मनदीप ने ही शादी के बाद उसे हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया। पति की प्रेरणा से ‘प्रेरणा’ने खुद को तैयार किया और पुलिस में भर्ती हुई। प्रेरणा के मुताबिक दो दिन पहले ही उसकी मनदीप से बात हुई थी। वह दीपावली पर घर आने वाला था। 

4 of 7
देखिए शहीद मंदीप की कहानी
सेना के जवान मनदीप की शहादत पर पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। कांस्टेबल प्रेरणा केजांबाज पति को पुलिस विभाग ने भी श्रद्धांजलि दी है। एसपी, डीएसपी सहित जिलेभर से सैंकडों पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अंतेहड़ी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रेरणा को सांत्वना देते हुए कहा दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस महकमा उनके साथ है।
विज्ञापन

5 of 7
देखिए शहीद मंदीप की कहानी
मंदीप की पत्नी प्रेरणा शाहाबाद महिला पुलिस थाने में कार्यरत हैं। उनकी अभी कोई संतान नहीं है। दो भाइयों में मनदीप छोटे थे। बड़ा भाई संदीप अविवाहित हैं। परिजन इस दुखद समाचार से सदमे में हैं। मंदीप के भाई विजय सिंह ने बताया कि रात 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से तीन अधिकारी आए थे उन्होंने बताया कि मनदीप सिंह शहीद हो गए है।
विज्ञापन

6 of 7
कुंपवाड़ा में हुए मुठभेड़ में शहीद हुए मनदीप सिंह
साल 2008 में शहीद मंदीप सिंह सेना में भर्ती हुए थे। महज 27 साल की उम्र में मंदीप देश पर कुर्बान हो गए। मंदीप सिंह तकरीबन छह महीने पहले छुट्टी बिता कर गए थे और दीवाली पर उन्हें फिर से छुट्टियों पर आना था लेकिन सरहद पर तनाव के चलते उसकी छुट्टियां रद्द हो गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंपवाड़ा में हुए मुठभेड़ में शहीद हुए मनदीप सिंह
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर के माछिल में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग 17 सिख रेजिमेंट के जवान मंदीप सिंह शहीद हो गए। शहादत के बाद जवान मंदीप सिंह के पार्थिव शरीर के साथ आतंकियों ने बर्बरता की। उसमें से एक को तो जवानों की गोलियों से मारा गया लेकिन दूसरा भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें