फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: सरकारी बिजली पर चल रहे कूलर, स्टाॅल पर बिक रहे कुर्ते पायजामे... देखें चंडीगढ़ में मिनी पंजाब

Wed, 04 Sep 2024 07:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड को पंजाब का मिनी गांव बना दिया है। किसान तीन महीने का राशन लेकर धरने पर बैठ तो गए हैं, लेकिन प्रशासन से उनके पास पक्का मोर्चा लगाने के लिए कोई लिखित अनुमति नहीं है। मौखिक तौर पर पंजाब विधानसभा चलने (4 सितंबर) तक किसानों को यहां रुकने के लिए कहा गया है। 

दरअसल, पंजाब खेत-मजदूर यूनियन व भारत किसान यूनियन उगराहां ने चंडीगढ़ प्रशासन से पंजाब सीएम आवास या फिर सेक्टर-17 ग्राउंड में धरना लगाने के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। हालांकि, बाद प्रशासन ने मौखिक तौर पर किसानों को सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में धरना देने की अनुमति दे दी। 

विज्ञापन

2 of 6
किसान आंदोलन में लगे कुर्ते पायजामे के स्टाॅल - फोटो : संवाद
बिक रहे खादी के कुर्ता-पायजामा 
मेला ग्राउंड में किसानों के लिए कुर्ता पायजामा बेचने के भी कई स्टॉल लग गए हैं। कई किसान जिनके कपड़े गंदे हो गए हैं, वे यहां से नए खरीद रहे हैं। यहां कॉटन से लेकर सूती व खादी के कुर्ता-पायजामा बेचे जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां अलग-अलग प्रकार के खाने-पीने के स्टाॅल लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मोबाइल देखता किसान। - फोटो : अमर उजाला
यूं बीतता है दिन
आंदोलन में दूर-दूराज से आए किसान पूरा दिन मेला ग्राउंड में विभिन्न गतिविधियों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। कुछ किसानों ने पेड़ों की छाया के नीचे चारपाई लगाई हुई है तो कुछ ने ट्रालियों के सहारे टेंट बना रखे हैं। 

4 of 6
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
सरकारी खर्चे पर चल रहे कूलर
टेंटों में किसानों ने गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी लगा रखे हैं। किसानों के टेंटों में बिजली सरकारी खर्चे पर चल रही है।
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
दो राज्यों के अलावा रिजर्व बटालियन तैनात
मेला ग्राउंड में किसानों की सुरक्षा या किसी भी तरह की स्थिति से निपटने यहां 5 सितंबर तक 700 से 800 जवानों को तैनात किया गया है। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के अलावा सैकड़ों रैपिड फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया हैं। इसके अलावा पंजाब के पुलिस के जवानों सहित डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। यूटी पुलिस के 20 से अधिक इंस्पेक्टर व आधा दर्जन डीएसपी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
आज शाम तक का इंतजार
पंजाब खेत-मजदूर यूनियन के ब्लॉक प्रधान जोरा सिंह नसराली ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पक्का मोर्चा लगाने के लिए लिखित में कोई पत्र या आदेश नहीं दिए हैं, उन्हें केवल मौखिक तौर पर सेक्टर-34 ग्राउंड में धरना लगाने के लिए कहा गया है। जोरा सिंह ने कहा कि पंजाब विधानसभा सत्र के दो दिन बीत चुके हैं। उनकी मांगों को लेकर विधानसभा में सरकार ने अभी कोई बातचीत नहीं की है इसलिए वह बुधवार शाम 4 बजे तक पंजाब सरकार का इंतजार करेंगे कि वह उनकी मांगों को लेकर विधानसभा में क्या करते हैं। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो दोनों जत्थेबंदियां बैठक करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें