फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली महिला IPS किरण बेदी को भी हुआ था प्यार, इस शख्स ने किया था प्रपोज

Fri, 09 Jun 2017 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
kiran bedi
देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में आप जानते हैं, लेकिन क्या उनकी इस लाइफ के बारे में सुना है। 
विज्ञापन

2 of 7
kiran bedi
9 जून का दिन किरण बेदी के लिए खास है, क्योंकि 9 जून के दिन ही उनका जन्म हुआ था।  40 साल की प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करती गईं किरण इसके पीछे अपने शख्स का हाथ बताती रहीं हैं। आज किरण बेदी जो कुछ भी हैं, ये उनके पति की वजह से। पति का साथ जब तक किरण बेदी के साथ रहा, वो सफल होती गईं।
विज्ञापन

3 of 7
kiran bedi
किरण के पिता टेनिस खिलाड़ी थे और अपनी बड़ी बेटी किरण को भी टेनिस प्लेयर ही बनाना चाहते थे। अमृतसर में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही किरण ने टेनिस खेलना भी शुरू कर दिया था। वो एशियन चैम्पियन भी रही हैं। किरण के पति बृज बेदी भी टेनिस खेलते थे। 

4 of 7
kiran bedi
क्लब में टेनिस खेलने के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। उम्र में 10 साल बड़े बृज बेदी तब किसी से प्यार करते थे और उनकी सगाई भी होने वाली थी, लेकिन इस रिश्ते के लिए लड़की के घरवाले तैयार नहीं थे। ये सब जानते हुए किरण ने ही बृज से कहा था, यदि तुम्हारा ये रिश्ता टूट गया तो मैं तुमसे शादी कर लूंगी, क्योंकि मुझे तुम्हारे जैसा ही समझदार पति चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 7
kiran bedi
1970 में किरण ने अपना करियर अमृतसर के खालसा कॉलेज से लेक्चरर के तौर पर शुरू किया था। 1972 में उनकी और बृज की शादी हुई और इसके कुछ महीने बाद ही किरण जुलाई 1972 में आईपीएस की ट्रेनिंग के लिए चली गईं। इस दौरान बृज ही उनसे मिलने जाया करते थे। दिल्ली पोस्टिंग के बाद किरण के पेरेंट्स उनके साथ शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
kiran bedi
बृज बेदी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "किरण दूसरी लड़कियों जैसी नहीं थीं जो अपनी पूरी जिंदगी घर-गृहस्थी में ही निकाल दें। वो हमेशा से ही कुछ अलग करना चाहती थीं। मैंने उन्हें कभी नहीं रोका। यहां तक कि कई बार मैं उनके लिए खाना बनाया, जूते पॉलिश किए और थककर घर आने के बाद पैर भी दबाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kiran bedi
किरण और बृज की एक बेटी है साइना बेदी। साइना अपनी मां का एनजीओ देखती हैं और अपना प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। उनके खुद के भी कई एनजीओ हैं। उनकी शादी रुजबेद बरुचा से हुई है, जो पेशे से पत्रकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें