देशभर में किसानों की हालत बद से बद्तर हो गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि किसान जिस खेत में अनाज बोते थे अब वहीं फंदा लगाकर जान दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Farmer Suicide
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों के ऋण मुक्ति आंदोलन का प्रभाव अब हरियाणा और पंजाब पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। पंजाब में पिछले साल 6,932 किसानों ने खुदकुशी की तो पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनने के बाद से लगातार खुदकुशियां हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जसपाल सिंह था साढ़े 17 लाख का कजर्दार
ताजा मामला वीरवार का है, जहां फतेहगढ़ साहिब के दो किसानों ने कर्ज के बोझ के कारण अपनी जान दे दी। दोनों किसान अलग-अलग गांवों से हैं। मृतक किसानों की पहचान लखवीर सिंह निवासी डेरा मीर मीरा और जसपाल सिंह (55) निवासी गांव लोहारी कलां बस्सी पठाना के तौर पर हुई है। लखवीर सिंह ने अपने ही खेतों में लगी मोटर के पास लगे पेड़ पर बुधवार रात को फंदा लगा लिया जबकि जसपाल सिंह ने 2 जून की बाद दोपहर सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
4 of 7
Farmer Suicide
आर्थिक संकट के कारण सबसे अधिक खुदकुशियां पंजाब के मालवा क्षेत्र के तहत पड़ते भटिंडा, मानसा, मोगा, बरनाला, मुक्तसर, अबोहर, फाजिल्का, लुधियाना आदि शहरों/गांवों के किसानों द्वारा की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
किसान आत्महत्या
- फोटो : ANI
यह दौर लगातार जारी है। भटिंडा व संगरूर जिलों में नशे के आदी होने के कारण 663 जबकि नशा रहित 1094 किसानों ने वित्तीय संकट में फंस जाने पर खुदकुशी करने जैसा सख्त कदम उठाया।
विज्ञापन
6 of 7
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खुदकुशी करने वालें किसानों की उम्र
आयु
भटिंडा
संगरूर
20 साल
52
64
20 से 30
279
383
31 से 40 साल
201
290
40 या अधिक
241
247
कुल
773
984
उधर, किसानों के इस मामले के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल बादल ने भी संघर्ष शुरू करने का ऐलान कर दिया है। अकाली दल द्वारा 12 जून को राज्य भर में जिला हैडक्वार्टरों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।