पिता ड्राइवर हैं और बेटा 'रिंग का किंग', जिसने 'चीन की दीवार' तक तोड़ डाली। ये शख्स हर रोज 250 सीढ़ियां चढ़ता और उतरता है, जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
2 of 13
बॉक्सर विजेंदर सिंह
हम बात कर रहे हैं ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर कुमार हैं, जो 29 अक्तूबर को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने अगस्त 2017 में 'चीन की दीवार' कहे जाने वाले बॉक्सर जुल्पिकार मियामैतियाली को हराया। विजेंदर की यह नौंवी फाइट थी।
विज्ञापन
3 of 13
चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
बॉक्सर विजेंदर कुमार ने देश को ओलपिंक में बॉक्सिंग में पहला पदक जिताया था। 29 अक्टूबर, 1985 में हरियाणा के भिवानी में जन्में विजेंद्र के पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज़ में बस ड्राईवर हैं। उनकी मां गृहणी हैं। विजेंद्र बेहद निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े हैं।
4 of 13
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंद्र सिंह ने अपनी शुरुआती पढाई भिवानी से ही पूरी की है। उन्होंने भिवानी के कॉलेज से स्नातक की पढाई की। विजेंद्र सिंह को कॉलेज के दिनों से ही मुक्केबाजी और कुश्ती का शौक था, वह इसकी प्रैक्टिस भिवानी बॉक्सिंग क्लब में करते थे। उन्होंने कोचिंग का प्रशिक्षण भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से लिया हैं।
विज्ञापन
5 of 13
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंद्र को बचपन से ही बॉक्सिंग का बहुत शौक था। विजेंद्र और उनके भाई अकसर दोनों आपस में मिलकर बॉक्सिंग किया करते थे। दोनों भाई घर में ही बॉक्सिंग बैग बनाकर उससे बॉक्सिंग किया करते थे। वे बैग में फर्निचर की दुकान से इक्ट्ठा लकड़ी के टुकड़ों को भरकर बॉक्सिंग करते थे। विजेंद्र सिंह ने देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंद्र सिंह पहले भारतीय बॉक्सर थे जिन्होंने बॉक्सिंग में देश को पहला पदक दिलाया था। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। बॉक्सिंग में भारत का नाम रोशन करने वाले विजेन्द्र सिंह पहले जिमनास्टिक करते थे। मगर एक बार सेलेक्शन के समय रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने फ्रस्टेशन में जिमनास्टिक से नाता तोड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 13
विजेंद्र सिंह
विजेंदर ने 2004 के एथेंस समर ओलंपिक्स और 2006 के कामनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा लिया। 2006 में दोहा में हुए एशियन गेम्स में कजाखस्तान के बख्तियार अर्तायेव के खिलाफ सेमीफाइनल हारने के बाद ब्रोंज मेडल जीता। 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स में क्वार्टरफाइनल में इक्वेडोर के कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हराकर ब्रोंज जीता।
8 of 13
विजेंदर सिंह
- फोटो : getty
विजेंदर को खेल क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड और भारत के चौथे नागरिक सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 2009 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (AIBA)ने विजेंदर को अपने वार्षिक मिडिलवेट केटेगरी की सूचि में 2800 पॉइंट के साथ टॉप बॉक्सर घोषित किया।
9 of 13
विजेंदर सिंह
- फोटो : getty
बाक्सर विजेंदर की पर्सनल लाइफ भी किसी बॉलीवुड स्टोरी से कम नहीं। 2008 में ओलिंपिक मेडल जीतने पर गांव का ये लड़का अचानक सेलिब्रिटी बन गया था। 17 मई, 2011 को विजेंदर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही अर्चना सिंह को हमसफर बनाया। अर्चना दिल्ली की रहने वाली हैं और सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं।
10 of 13
विजेंदर सिंह
विवादों में भी रहे: विजेंदर उस समय विवादों में रहे, जब 2013 में पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपये की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी।
11 of 13
boxer vijender singh
- फोटो : amarujala
बॉलीवुड में भी आजमाए हाथ: बाक्सर विजेंदर ने बॉलीवुड फिल्म फगली में एक्टर अक्षय कुमार के साथ काम किया है। फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। बॉक्सर होने के अलावा विजेंदर हरियाणा पुलिस में डीएसपी भी हैं। उनके प्रोफेशनल बॉक्सिंग में आने को लेकर भी काफी विवाद हो चुका है।
12 of 13
boxer vijender singh
- फोटो : amarujala
29 जून 2015 को विजेंदर सिंह ने अपने करियर को अलविदा कहा और प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। विजेंदर अब तक 9 फाइट जीत चुके हैं और इनमें से 7 मुकाबले नॉकआउट रहे। विजेन्दर ने जुलाई 2017 में चीनी बॉक्सर जुल्पिकार मियामैतियाली को हराकर अपना डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मीडिलवेट खिताब तो बचाया ही, पर साथ ही अपने विपक्षी का डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मीडिल वेट खिताब भी जीत लिया।
लेकिन इसे उनकी जिंदादिली ही कहेंगे कि विजेंदर सिंह ने जुल्पीकार को उनका खिताब लौटा दिया। विजेंदर सिंह ने कहा कि मैं यह खिताब नहीं लेना चाहता। ये जुल्पीकार ने जीता था और उन्हीं का है। मैं अपनी जीत भारत और चीन की दोस्ती को समर्पित करता हूं और दुआ करता हूं कि बॉर्डर पर अमन शांति बनी रहे। विजेंदर सिंह के मुंह से यह बात सुनकर सभी ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की।