आम आदमी पार्टी के कनवीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 2017 के चुनावों के मद्देनजर चुनावी ताल ठोकते हुए सोमवार को 51 प्वाइंट का यूथ मेनीफेस्टो जारी किया। इसमें मुख्य रूप से पंजाब में फैले भ्रष्टाचार, नशा, बेरोजगारी को समाप्त करके युवाओं के हितों के लिए काम करना और 25 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन
2 of 8
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में आप की सरकार आते ही वे एक माह के अंदर मजीठिया समेत पूरे ड्रग माफिया को नशे की तस्करी के आरोप में जेल भिजवाएंगे औरनशे सफ्लाई बंद करवाकर आदी युवाओं का उपचार करवाएंगे। रणजीत एवेन्यू के डी ब्लाक में आयोजित रैली को पंजाब के प्रमुख आप नेताओं ने भी संबोधित किया। आप के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवं पत्रकार कंवर संधू टीम के साथ तैयार किए मेनीफेस्टो के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
3 of 8
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो
- फोटो : amar ujala
कंवर संधू ने दावा किया मेनीफेस्टो उनकी टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं देखते हुए उनके आधार पर ही तैयार किया गया। इसमें मुख्य रूप से 14 प्वाइंट का उन्होंने जिक्र किया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने जहां मेनीफेस्टो में किए गए वादों को पूरा करने का दावा किया। साथ ही पंजाब के पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अब बादल सरकार के आदेशों पर जनता को तंग करना बंद करके अपना आत्मा की आवाज को सुनें।
4 of 8
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो
- फोटो : amar ujala
मलेरकोटला में 24 जून को हुई पाक कुरान की बेअदबी के आरोपी विजय गर्ग को आप के विधायक से जोड़ने के आरोप को बादल सरकार की साजिश करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उक्त आरोपी को 26 जून से लेकर लगातार 1 जुलाई तक तो विहिप का कार्यकर्ता करार देते रहे और उनके पंजाब दौरे के मद्देनजर उसे 2 जुलाई को आप से जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि वे भी हिंदू है और एक सच्चा हिंदू सभी धर्मों का सम्मान कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनके मुंह पर कभी स्याही फिंकवाई तो कभी थप्पड़ मारे, जिसे उन्होंने सहन किया। अब वह इस बेअदबी को सहन नहीं करेंगे व सही आरोपी को जल्द ही सबके सामने लाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो
- फोटो : amar ujala
उन्होंने दावा किया वह आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, इसकी विरोधी भाजपा है। सरकार आने पर आरक्षण को ज्यों का त्यों बरकरार रखेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों की सब्सिडी बढ़ाने और सुविधाएं देने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी पता चला है कि भाजपा, कांग्रेस एवं अकाली दल ने संयुक्त रूप से मीटिंग करके यह निर्णय लिया है कि आप को पंजाब में न सफल होने देने के लिए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग उनकी इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि चुनाव के दौरान पैसे बांटने वाले दलों से पैसे ले लें पर वोट झाड़ू को ही दें।
विज्ञापन
6 of 8
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो
- फोटो : amar ujala
इससे पहले केजरीवाल श्री हरिमंदिर साहिब एवं श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में नतमस्तक होने पहुंचे। श्री हरिमंदिर साहिब में केजरीवाल को न तो स्वर्ण मंदिर में और न ही सूचना केंद्र पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शिरोमणि कमेटी के मुख्य पदाधिकारी भी उनसे मिलने या उनके स्वागत के लिए नहीं आए। दूसरी ओर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में केजरीवाल का दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया एवं उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
7 of 8
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो
- फोटो : amar ujala
मेनीफेस्टो के मुख्य बिंदु
1. पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना, लोकजन पाल बिल पास करवाना।
2.राज्य के उद्योगों का सरकार के प्रति विश्वास बनाना और उनके विकास के लिए कार्य करना।
3.राज्य में 25 लाख नौकरियों के अवसर पैदा करना।
4. ठेका प्रणाली को राजनीतिज्ञों एवं माफिया के कब्जे से छुड़ाकर युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सौंपना।
5. विदेश जाकर पढ़ाई एवं नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को उत्साहित करने के लिए विदेश रोजगार यूथ बोर्ड का गठन करना।
6. पंजाब के सभी गांवों एंव शहरों तथा सरकारी कालेजों में निशुल्क वाई फाई सुविधा प्रदान करना।
7. एक माह के माह के भीतर पंजाब से ड्रग स्पलाई चेन बंद करना एवं नशे के शिकार युवकों के पुनर्वास के लिए 6 माह में प्रबंध करना।
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो
- फोटो : amar ujala
8. प्रत्येक गांव में आधुनिक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के साथ वहां पर डाक्टर एवं निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाना।
9. निजी स्कूलों की फीस बढ़ोत्तरी पर रोक लगाना।
10. अकाली भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के लोगों पर दर्ज झूठे मामले रद्द करवाना।
11. शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए सरकारी स्कूलों एवं कालेजों में निजी संसथानों की बजाय शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना।
12. उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बिना गारंटी के दस लाख तक कर्ज देना।
13. सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की फीस बंद करना एवं योग्यता परीक्षा जिला हेडक्वाटरों पर ही लेने का इंतजाम करना।
14. खेलों को जन अभियान के रूप में चलाते हुए पंजाब ओलंपिक मिशन शुरू करना और ओलंपिक के विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि में इजाफा करना।