फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-24 डिग्री में इस बेटी का कारनामा देख चौंक गए थे PM मोदी, अब मिला बड़ा सम्मान

Wed, 02 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
श्रुति गुप्ता की कत्थक परफॉर्मेंस
देश की एक बेटी ने माइनस 24 डिग्री तापमान में ऐसा कारनामा किया था, जिसे देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैरान रह गए थे। अब उन्हें एक बड़ा सम्मान मिला है, पढ़ें दिलचस्प कहानी।
विज्ञापन

2 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बात हो रही है, मशहूर कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता की। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के 2017 के एडिशन में कवर पेज पर श्रुति गुप्ता को जगह मिली है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड ने लीक से हटकर कुछ अनोखा करने के लिए सराहनीय तीन लोगों को अपने 28वें एडिशन के कवर पेज पर स्थान दिया है, जिनमें श्रुति गुप्ता का नाम भी है। 
विज्ञापन

3 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बता दें कि हिमालय की चोटियों में जहां सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां श्रुति गुप्ता ने कत्थक नृत्य कर अपना नाम दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। ऐसे में श्रुति की इसी उपलब्धि को कवर पेज पर जगह मिलना उनके और देश के लिए बड़े सम्मान की बात है। 

4 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति गुप्ता ने ने 2016 में 18,380 फुट की ऊंचाई पर लद्दाख के खारदुंगला दर्रे पर माइनस 24 डिग्री तापमान में 20 मिनट तक नृत्य किया था। श्रुति ने अपनी इस परफार्मेंस को भारतीय सेना को समर्पित किया। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सम्मानित किया था। 
विज्ञापन

5 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
इससे पहले श्रुति ने 2015 में माइनस चार डिग्री तापमान पर लाहौल स्पीति के बारालाचा दर्रे पर 17198 फीट की ऊंचाई पर कत्थक नृत्य किया था। इन दोनों प्रस्तुतियों के लिए श्रुति का नाम लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

6 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति अब माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके वहां पर कथक करना है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जल्द ही वह तैयारी शुरू करने जा रही हैं। हो सका तो इस प्रोजेक्ट को वह अगले साल पूरा करना चाहेंगी। 
विज्ञापन

7 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बता दें कि श्रुति मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन की हैं, लेकिन पिछले एक साल से उनका परिवार पटियाला में रह रहा है। श्रुति ने पंजाबी यूनविर्सिटी पटियाला से कथक में मास्टर्स की है। साथ ही वे पंडित राजेंद्र गंगानी से कत्‍थक सीख रही हैं, जो उनके पति भी हैं। 

8 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति शिमला यूनिवर्सिटी से सितार वादन में मास्टर्स कर चुकी हैं। श्रुति अपनी सफलता का श्रेय पिता आरबी गुप्ता, मां परवीन गुप्ता और पति व गुरु को देती हैं। श्रुति अब तक देश भर में 300 से ज्यादा परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति बताती हैं कि वे इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। वे अपने नृत्य के जरिये वे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश देती हैं, लेकिन कुछ अलग करने की इस चाहत ने उन्हें दुनिया भर में खास बना दिया है और वे आगे भी ऐसा करती रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें