फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 7
अटारी बॉर्डर पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार जीरो लाइन से टकरा गई। बीएसएफ ने कार सवार तीनों कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

2 of 7
पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि वह श्रीनगर के रहने वाले हैं। कार कारोबारी शाह ब्रदर की है। वे तीनों दिल्ली के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक कर अटारी बॉर्डर की तरफ ‌आ गए।
विज्ञापन

वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

3 of 7
बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी सुमेर सिंह ने बताया कि अमृतसर की तरफ से कार तड़के करीब 2.50 बजे तेज रफ्तार से आईसीपी के गेट के सामने पहुंची। बीएसएफ 154 बटालियन के जवान पहले ही चौकस थे। कार बैरिकेडिंग से टकराई और आपातकालीन अलार्म बज उठा। इस पर जवानों ने कार सवार तीन युवकों को दबोच लिया।

वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

4 of 7
मामले की सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस के डीआईजी बार्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान उमर बसीर (28), सज्जाद अहमद (22) और शोएब निसार (21) के रूप में हुई है। तीनों ही श्रीनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

5 of 7
डीआईजी सुमेर सिंह ने बताया कि तीनों के पास से ऐसा कोई सामान या दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उन पर किसी तरह का शक किया जा सके। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीआईजी ने बताया कि शाह ब्रदर से भी संपर्क किया गया और उन्होंने भी माना कि उनकी कार लेकर ही वह लोग दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन

वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

6 of 7
गौरतलब है कि सोलह नवंबर को तड़के जालंधर निवासी एनआरआई सुरिंदर सिंह कंग भी इसी तरह अपनी कार लेकर भारत-पाकिस्तान के जीरो लाइन बॉर्डर तक पहुंच गया था। उसने रास्ते में आने वाले सारे सुरक्षा प्रबंध तोड़े और कार भारतीय गेट तोड़ते हुए पाकिस्तानी गेट से जा टकराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाघा पर जीरो लाइन से भिड़ी कार, 3 कश्मीरी युवक गिरफ्तार

7 of 7
19 नवंबर की इस घटना के बाद जीरो लाइन पर बीएसएफ के ज्यादा जवान तैनात कर दिए गए थे। साथ ही रास्ते भर में इतने बैरिकेड लगा दिए कि उसे भारी से भारी वाहन तोड़ नहीं सकता। इसके अलावा इन बैरीकेड पर अलार्म सिस्टम लगा दिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें