नवजोत सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। पाकिस्तान के दौरे पर जाकर वो एक बार फिर विवादों में हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं सिद्धू के कुछ पुराने विवादों पर...
विज्ञापन
2 of 10
Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिद्धू आजकल सुर्खियों में हैं अपने दूसरी बार पाकिस्तान के दौरे और गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो को लेकर। इससे पहले भी जब सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान गए थे, तो पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा के गले लगने को लेकर विवादों में आए थे। उस दौरे को लेकर सिद्धू की काफी किरकिरी हुई थी। इस बार चावला के साथ फोटो को लेकर सिद्धू की आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
नवजोत सिद्धू जब भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे तब भी अपने जूनियर मनोज प्रभाकर को थप्पड़ मारने, 1996 में कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से नाराज होकर इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौटने, पाकिस्तान के साथ मैचों के दौरान पाक खिलाड़ियों को पीटने के लिए मैदान में ही उलझने के कई मामले चर्चा में आते रहे। आमिर सोहेल और वकार यूनुस से सिद्धू के मैदान पर ही लड़ने की घटना को क्रिकेट प्रेमी आज भी नहीं भूले हैं।
4 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
अमृतसर से सांसद रहते 1988 में उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई, हालांकि इस साल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें ₹6000 का जुर्माना लगाते हुए सजा से बरी कर दिया। टीवी पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक अश्लील चुटकुला सुना कर सिद्धू में मुसीबत मोल ले ली थी। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के एक वकील ने सिद्धू के खिलाफ अदालत में शिकायत भी दाखिल की थी।
विज्ञापन
5 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
सिद्धू का एक विवाद उनके महकमे के कामकाज में पत्नी नवजोत कौर के दखल देने और सस्पेंड किए गए एक सेनेट्री इंस्पेक्टर की बहाली का भी है। सिद्धू ने अवैध निर्माण में मदद करने के आरोप में जिस इंस्पेक्टर संजीव कालिया को सस्पेंड किया था, नवजोत कौर ने उसको फिर से महकमे में बहाल करवा दिया।
विज्ञापन
6 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
क्रिसमस डे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में ईसाइयों को नीचे गिराएगा उनकी आंख निकाल ली जाएगी। इसके साथ ही सिद्धू का कहना है कि पंजाब में किसी को भी त्योहार में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यहां पर हर धर्म के व्यक्ति को अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाने का पूरा हक है।
विज्ञापन
7 of 10
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : File Photo
नवजोत सिंह सिद्धू पर स्टार इंडिया ने आरोप लगाते हुए अदालत में गुहार लगाई कि उन्होंने उसके साथ किए गए 22.5 करोड़ रुपए के अनुबंध का उल्लंघन किया है। 2013 में स्टार इंडिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ क्रिकेट कॉमेंट्री करने के लिए तीन साल का अनुबंध किया था। इसमें उन्होंने एक्सक्लूसिव ऑब्लिगेशन की शर्त पर यह अनुबंध स्वीकार किया था। सिद्धू ने 2014 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार इंडिया के लिए कॉमेंट्री न करते हुए प्रतिद्वंद्वी चैनल पर कॉमेंट्री की थी।
8 of 10
Navjot singh sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू का अक्खड़ और अड़ियल रवैया एक बार फिर देखने को मिला। वे अपने डिपार्टमेंट और लोकल बॉडी की एक ऑफिशियल मीटिंग में अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को साथ ले कर गए। इस मीटिंग में ना सिर्फ नवजोत कौर सिद्धू शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने तमाम अधिकारियों को ब्रीफिंग और इंस्ट्रक्शन भी दिए। जब नवजोत सिद्धू से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो मेरी अर्द्धांगिनी है और मेरे साथ हर मीटिंग में मौजूद रहेंगी और इससे अगर किसी को कोई भी दिक्कत है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
9 of 10
Navjot singh sidhu
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य सरकार ने तोहफा देते हुए उनके बेटे करन को पंजाब सरकार में असिस्टेंट एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया। इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया जा चुका है। इसके बाद एक बार फिर विवाद गर्माने लगा था।
आयकर विभाग ने नवजोत सिंह सिद्धू के दो खातों को सीज कर दिया, तब भी वे चर्चा में आए। आरोप था कि सिद्धू ने कई चीजों में पूरा टैक्स अदा नहीं किया है। इसमें 2014-15 के रिटर्न में सिद्धू ने जो खर्चे दिखाए हैं उनके बिलपेश नहीं किए थे। रिटर्न में सिद्धू ने कपड़ों पर 28 लाख, यात्रा पर 38 लाख से ज्यादा, फ्यूल पर करीब 18 लाख, स्टाफ की सैलरी पर 47 लाख से ज्यादा का खर्च दिखाया है। हालांकि, सिद्धू ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि मेरा इनकम टैक्स पूरी तरह से सही है। लेकिन विभाग की तरफ से सिद्धू को 3 नोटिस जारी किए गए और 14 फरवरी को उसके दो खाते सीज़ कर 58 लाख रुपए की रिकवरी की गई।