सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो जान लीजिए नया नियम। अब आपको एक शर्त पूरी करनी होगी, जिसके बाद झट से नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
कोर्स करने को पूरी करनी होगी ये शर्तें
2 of 5
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बारहवीं या इससे समकक्ष की पढ़ाई के बाद अब जेबीटी और उसके बाद बीएड करने का झंझट राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने खत्म कर दिया है। परिषद ने इंटीग्रेटड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम यानी आईटीईपी के नाम से नया कोर्स लांच किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Admission
आईटीईपी 4 साल का कोर्स है। दाखिला लेने की छह वर्ष की अवधि में इसे हर हाल में पूरा करना होगा। नए कोर्स के लिए एनसीटीई ने सत्र 2019-23 के लिए आवेदन मांग लिए हैं। एनसीटीई की ओर से बीते 20 नवंबर को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। कोर्स को करने के लिए 12वीं पास या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।
4 of 5
Admission
12वीं 50 फीसदी अंक के साथ पास होनी चाहिए। एनसीटीई के सदस्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना अनुसार कोर्स के लिए उम्मीदवार 3 दिसंबर 2018 से 21 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। अधिक जानकारी एनसीटीई की अधिकारिक वेबसाइट http://ncte-india.org पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
इंटीग्रेटड टीचर एजुकेशन प्रोगाम चार वर्षीय शिक्षण कोर्स है। ये कुल 8 सेमेस्टर का होगा। जिसमें फील्ड बेस्ट एक्सपीरियंस, टीचिंग प्रेक्टिस और इंटर्नशिप भी शामिल है। स्टूडेंट किसी सेमेस्टर में सफल न होने पर उसे कोर्स में एडमिशन लेने के 6 सालों के भीतर पास कर सकते हैं।