7 फेरे हो गए और विदाई होने को थी कि दूल्हे ने एक शर्त रख दी, जिसे दुल्हन पूरी नहीं कर पाई। उसके बाद जो हुआ, वो किसी के भी साथ हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
marriage
मामला हरियाणा के करनाल का है। गांव बीरबड़ालवा में दूल्हे द्वारा फेरों के बाद अचानक दहेज में मोटरसाइकिल लेने से इंकार करने और क्रेटा कार की डिमांड रखने की बात पुलिस को हजम नहीं हो रही है। एक तरफ लड़की पक्ष का आरोप है दूल्हे ने उनसे क्रेटा कार की मांग कर, जबकि दूल्हे का कहना है कि व मजदूरी करता है, उसे तो बाइक भी नहीं चलानी आती। ऐसे में पुलिस दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
3 of 7
marriage
उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने सोमवार शाम को एसपी आवास पर पहुंचकर रोष जताया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मामले के अनुसार, गांव बीरबड़ालवा निवासी बीर सिंह गांव में फेरी लगाता है। बीर सिंह ने बताया कि 18 जून को उसने अपनी लड़की का विवाह बिरथेबाहरी जिला कैथल के युवक के साथ किया था।
4 of 7
marriage
फेरे होने के बाद विदाई के दौरान अचानक दूल्हे ने बाइक लेने से इंकार कर दिया और कार की मांग की। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा भी हुआ। हालांकि, कुछ लोगों ने मामले को निपटाने की कोशिशें की, लेकिन बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आई, बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
5 of 7
marriage logo
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुल्हे को काबू कर लिया, लेकिन लड़की के परिजन लड़के के चाचा व अन्य की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। वहीं, बारात को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं करने पर खुद दुल्हन अपने परिजनों के साथ एसपी आवास पर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने फिर दोहराया है कि दूल्हे ने फेरों के बाद क्रेटा कार की मांग की है। एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आशवासन दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
marriage logo
उधर, दूल्हे ने बताया कि व मजदूरी करता है, उसे तो ढंग से बाइक भी नहीं चलानी आती। उन्होंने क्रेटा कार की मांग नहीं की, बल्कि ये झूठे आरोप लगाए गए हैं। अगर मुझे कार मिल जाती है तो मैं तेल कहां से डलवाऊंगा। दूल्हे का कहना है कि असल मामला कुछ और है, जानबूझकर इसे दहेज से जोड़ा जा रहा है।
इस बारे में निगदू चौकी प्रभारी सुभाष का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है। क्रेटा कार मांग को लेकर संशय है, इसको लेकर मौजिज लोगों से भी बात की जाएगी और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।