फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से आई बेटे की हत्या की खबर, पत्थर हुई मां

विज्ञापन
1 of 6
न्यूजीलैंड में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे करनाल के युवक की हत्या कर दी गई। खबर मिलते ही मां की आंखें पथरा गई। करनाल निवासी युवक का शव न्यूजीलैंड में समुद्र तट पर मिला है। उसके चचेरे भाई ने शिनाख्त करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, हत्या के बाद गांव दरड़ और सेक्टर नौ में माहौल गमगीन है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से आई बेटे की हत्या की खबर, पत्थर हुई मां

2 of 6
बता दें कि मंजीत सिंह (22) अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उधर, परिजन अब शव को भारत लाने के लिए कोशिशों में जुट गए हैं और डीसी के माध्यम से विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर जल्द शव करनाल लाने की मांग की है। गांव दरड़ वासी जीत सिंह (मंजीत के पिता) फिलहाल सेक्टर-9 मकान नंबर 968 सी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय मंजीत सिंह 12वीं कक्षा पास करने के बाद ही वर्ष 2013 में विदेश चला गया था। वहां पर अपने ताऊ के लड़के नवनीत सिंह के पास  1/115 ग्रेट साउथ रोड, मनुरेवा ऑकलैंड न्यूजीलैंड में रह रहा था।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से आई बेटे की हत्या की खबर, पत्थर हुई मां

3 of 6
मंजीत सिंह इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और उसका तृतीय साल था। बुधवार सुबह मंजीत सिंह का शव समुद्र तट पर मिला है, जिस पर चोट के निशान हैं। यह जानकारी नवजीत ने परिजनों को दी। परिजनों ने आशंका जताई है कि करनाल से कुछ दिन पहले ही एक हजार डालर भेजे थे, आशंका है कि किसी ने पैसे के लिए उसका ऑकलैंड में कत्ल किया हो। हालांकि, न्यूजीलैंड की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूजीलैंड से आई बेटे की हत्या की खबर, पत्थर हुई मां

4 of 6
मंजीत सिंह की चचेरी बहन हरप्रीत कौर ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) उनकी मंजीत सिंह से मोबाइल पर बातचीत हुई। परिवार के सभी लोगों से बातचीत करते हुए बता रहा था कि वह अब घर जाने की तैयारी में है। मंजीत सिंह ने उसकी बहन को कहा था कि सुबह फोन करके नींद से उठा देना।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से आई बेटे की हत्या की खबर, पत्थर हुई मां

5 of 6
बहन को क्या पता था कि भाई मंजीत सिंह से यह अंतिम बात हो रही है और उसको कभी भी उठाया नहीं जा सकता। मंगलवार रात को जब मंजीत को उठाने के लिए फोन किया तो वह नहीं मिला। बुधवार सुबह 9.06 बजे मंजीत सिंह की मौत का समाचार से पूरा परिवार टूट गया। ऑकलैंड में डेड बॉडी की शिनाख्त करके नवनीत ने बताया कि उसका शव समुंद्र के किनारे था और उसके चेहरे पर चोट के निशान लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से आई बेटे की हत्या की खबर, पत्थर हुई मां

6 of 6
मंजीत सिंह के पिता जीत सिंह प्रापर्टी से जुड़े हैं और उनकी माता कुलदीप कौर हाउस वाईफ हैं। अपने मां बाप के इकलौते मंजीत की मौत के बाद। उनके मां बाप के सामने उनकी सगी बहन हरजीत कौर इकलौती रह गई हैं। मंजीत सिंह को विदेश भेजकर बडे़-बड़े सपने संजोये थे। पिता के वह सपने बेटे की मौत के साथ ही दफन हो गए। उधर, पूरे गांव व करनाल में माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें