फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

Mon, 27 Jul 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
कारगिल युद्ध में विजय की 16वीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों को याद करने के दौरान आंखें छलक आई। देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

2 of 9
चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड के हेडक्वार्टर में रविवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। दुश्मनों से लोहा लेते वक्त शहीद हुए जवानों को वेस्टर्न कमांड के वीर स्मृति श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह व पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक सहित अन्य सीनियर आफिसर ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

विज्ञापन

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

3 of 9
इस खास मौके पर स्व. मेजर संजय शर्मा की आठवीं क्लास में पढ़ने वाली बेबी एलिना ने जब ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत गाया तो वहां पर मौजूद अधिकतर लोगों के आंखों से आंसू टपकने लगे। माहौल थोड़ी देर के लिए गमगीन हो गया।

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

4 of 9
इस मौके पर कारगिल में शहीद जवानों के परिजन भी मौके पर आए थे। लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने उनसे मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उनमें उम्मीद जगाई कि वे अपने आपको अकेला महसूस न करें। वेस्टर्न कमांड उनके साथ हर मुश्किल समय में खड़ा है।

विज्ञापन

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

5 of 9
विजय दिवस के मौके पर रविवार शाम भी वेस्टर्न कमांड में एक और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। इसमें वेस्टर्न कमांड के गौरवपूर्ण इतिहास को बेहतरीन और एक नए अंदाज में दिखा गया। इसमें अमिताभ बच्चन द्वारा पढ़ी गई एक कविता भी प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

6 of 9
उधर कारगिल युद्ध में विजय की 16वीं वर्षगांठ पर सेक्टर दो स्थित मेजर संदीप सांखला शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन इंडियन एक्स सर्विसमैन मूमेंट की ओर से हुआ। उपायुक्त विवेक आत्रेय और मेजर सांखला के पिता कर्नल जेएस कंवर कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

7 of 9
सेक्टर तीन के वार मेमोरियल में भी विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर के अलग-अलग वर्ग के लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां पर शहीदों की याद में कैंडल जलाई गई।

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

8 of 9
कारगिल युद्ध के शहीदों को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। आप नेता अजय गौतम ने कहा कि भारत सरकार को कारगिल विजय दिवस भी पर्व जैसा मनाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वन रैंक वन पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की। इस मौके पर सुशील मेहता, कमल हांडा, मनजीत, भीम सेन मौजूद थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: विजय दिवस पर शहीदों को याद किया तो छलके आंसू

9 of 9
भाजपा युवा मोर्चा चंडीगढ़ ने सेक्टर-3 स्थित वार मेमोरियल में कारगिल विजय दिवस पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने शिरकत की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें