कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई जग जाहिर है। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी है जो कपिल की गलती मानने को तैयार ही नहीं है, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
कपिल शर्मा के साथ सिंगर तेजी संधू
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल कपिल के खास दोस्त पंजाब के कपूरथला में रहने वाले सिंगर तेजी संधू यह मानने को तैयार नहीं कि कपिल किसी की बेइज्जती कर सकता है। ‘द कपिल शर्मा’ शो फेम कपिल शर्मा की आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सुनील ग्रोवर से लड़ाई और विवादों की खबरों से कपिल के दोस्त भी हैरान हैं।
विज्ञापन
3 of 8
कपिल शर्मा के साथ सिंगर तेजी संधू
तेजी संधू ने कहा कि जहां तक द कपिल शर्मा शो की बात है तो कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर एक-दूसरे के पूरक हैं। एक-दूजे से जुदा होकर इनका वजूद ही नहीं है। सुनील ग्रोवर पहले एक बार अलग होकर कोशिश कर चुके हैं। इसलिए इस मामले को तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
4 of 8
कपिल शर्मा के साथ सिंगर तेजी संधू
आगे कपिल शर्मा के खास दोस्त तेजी संधू कहते हैं कि यह तो ट्रिप के दौरान शुगलिया अंदाज में कपिल शर्मा ने कुछ कह दिया होगा। इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। तेजी संधू ने कहा कि वह 1998 में अमृतसर में कपिल शर्मा के साथ पढ़े हैं। उसे नजदीक से जानते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के दौरान टोरेंटो, वैंकूवर और अमेरिका में साथ रहे हैं। उन्होंने सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर को भी जाना है। खुद सुनील ग्रोवर भी काफी हंसी मजाक करते हैं। ऑफ सेट भी इनका अंदाज मजाकिया रहता है। सुनील ग्रोवर इतना सीरियस कैसे हो गए, यह बात समझ से परे है।
विज्ञापन
6 of 8
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
ऐसा भी हो सकता है कि कपिल शर्मा अब की खुद की प्रोडक्शन वाली फिल्म आ रही है। इसलिए ऐसी बातें सामने आ रही हैं। क्योंकि बॉलीवुड में कुछ भी हो सकता है। लेकिन जो भी है, यह द कपिल शर्मा शो के लिए अच्छी बात नहीं है। उनकी तो यही दुआ है कि यह टीम ऐसे ही द कपिल शर्मा शो को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाती रहे।
विज्ञापन
7 of 8
sunil grover
पिछले गुरुवार को आस्ट्रेलिया टूर के दौरान कपिल शर्मा ने नशे में सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर से गाली-गलौच करने और हाथापाई करने का मामला सामने आया था। इसके बाद ट्विटर पर कपिल शर्मा की ओर से माफी मांगने के बाद से सुनील ग्रोवर खफा है और शो में काम न करने की बात कह चुके हैं।
संधू ने कहा कि कपिल हर कलाकार की इज्जत करता है। वह किसी से ईर्ष्या नहीं करता है। बल्कि सहायक कलाकारों को बूस्टअप करता है। हर इंसान की दिल से रिस्पेक्ट करता है। यारों का यार है कपिल शर्मा। संधू ने कहा कि वह कपिल को बीस साल से जानता है। वह सब को हंसा सकता है। किसी का दिल नहीं दुखा सकता। इसलिए जो कुछ भी विवाद सामने आ रहा है, उसमें वजह कुछ और हो सकती है।