बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को शुक्रवार को पंजाब में किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया। हालांकि बाद में कंगना के माफी मांगने पर किसानों ने उन्हें जाने दिया। इसके बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर किया। कंगना ने लिखा कि जब कुछ असामाजिक तत्वों ने पंजाब में भीड़ को मेरे खिलाफ भड़काने की कोशिश की तब कुछ अद्भुत महिलाएं मेरे बचाव में आईं और मेरी मदद की। आखिरकार उन सभी ने मेरे और सभी के लिए खुशी मनाई और यह सब अच्छा था कि सभी गलतफहमियां दूर हो गईं… आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद