फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने खोले बॉलीवुड के सीक्रेट, बोलीं एक्टर डरते हैं मुझसे

Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने चंडीगढ़ में बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी सीक्रेट फैंस के सामने शेयर किए।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचीं कंगना ने बताया कि एक्टर तो डरते हैं, इसलिए मेरा रोल ही फिल्मों से छोटा कर देते हैं या काट देते हैं। एक बार तो ऐसा दौर था जब बड़े एक्टर मेरे साथ काम करने से घबराने लगे थे। ऐसे में मैंने बी ग्रेड फिल्में भी की, जिसमें मुझे किरदार अच्छा मिला।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली कंगना जब शहर पहुंची तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब अपनी चहेती अदाकारा से मिलने के लिए  बेताब थे। लोगों को रोकने के लिए बॉडीगार्डस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

4 of 6
कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
अपनी आने वाली फिल्म ‘रंगून’ के बारे में कंगना ने बताया कि फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, उम्मीद है कि अगले साल फरवरी तक रिलीज हो जाए। फिल्म में अपने किरदार के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। अब कंगना पॉलीवुड में काम करना चाहती है। मौका मिला तो जरूर करूंगी।
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
जब कंगना से पूछा गया कि पहले और अब के समय में चंडीगढ़ में किस तरह का बदलाव आया है तो उन्होंने कहा कि ‘बदलाव तो काफी आया है, लेकिन जितना भी बदलाव आया है वह किसी भी शहर की प्रोग्रेस के लिए जरूरी है।’ ‘मैं हमेशा यहां आने को बेताब रहती हूं। यह मेरा सैकेंड होम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
कंगना ने कहा कि एक दौर था जब मैं फिल्मों में ज्यादा लड़कों को ही देखती थी। लेकिन अब असिस्टेंस से लेकर डायरेक्शन की जॉब पर लड़कियों को देख रही हूं। यह एक सुखद बदलाव है। मैंने खुद कई महिला प्रधान फिल्में की। आज समाज में औरतों में बराबरी जैसे मुद्दे काफी बेहतर हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें