हिमाचल के कमांद में 300 मजदूरों ने पंजाब के 4 बाउंसर्स को पीट-पीट कर मार डाला। इस जानलेवा कांड के पीछे का सच चौंकाने वाला है। आप भी जानिए।
विज्ञापन
मंडी में पंजाब के बाउंसर्स की हत्या के पीछे का सच चौंकाने वाला
2 of 8
दरअसल, बाउंसर्स ने कमांद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर फायरिंग की थी। इसमें 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथी मजदूरों की हालत देखकर मजदूर भड़क गए और उन्होंने बाउंसर्स को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मंडी में पंजाब के बाउंसर्स की हत्या के पीछे का सच चौंकाने वाला
3 of 8
मजदूरों की पिटाई में चार बाउंसर्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। मरने वाले सभी बाउंसर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के निवासी थे। इनमें हैरी, तेज सिंह, सिमरजीत और एक अन्य शामिल है।
मंडी में पंजाब के बाउंसर्स की हत्या के पीछे का सच चौंकाने वाला
4 of 8
मामला इतना बढ़ गया था कि आक्रोशित मजदूरों ने तीन गाड़ियों और शेड को भी फूंक डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मंडी में पंजाब के बाउंसर्स की हत्या के पीछे का सच चौंकाने वाला
5 of 8
पुलिस ने धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके पर पुलिस को तलवारें व धारदार हथियार भी मिले हैं। हिमाचल प्रदेश के श्रमायुक्त अमित कश्यप ने कहा है कि मंडी के श्रम अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मंडी में पंजाब के बाउंसर्स की हत्या के पीछे का सच चौंकाने वाला
6 of 8
आईआईटी कमांद के सालगी में निर्माणाधीन नार्थ कैंपस में सुबह सीटू से संबद्ध आईआईटी मजदूर यूनियन कमांद के बैनर तले मजदूर अपने वेतन, ईपीएफ न देने और अन्य मांगों को लेकर 13 जून से हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
मंडी में पंजाब के बाउंसर्स की हत्या के पीछे का सच चौंकाने वाला
7 of 8
शनिवार सुबह यूनियन के पदाधिकारियों ने साइट पर ठेकेदार के कर्मचारियों से काम बंद रखने का आग्रह किया और रैली निकालने का निर्णय लिया। रैली निकालते ही दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई और प्रदर्शन कर रहे छह लोग घायल हो गए।
मंडी में पंजाब के बाउंसर्स की हत्या के पीछे का सच चौंकाने वाला
8 of 8
गोली लगने से घायल मजदूर यूनियन के प्रधान सुंदर सिंह ने बताया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। पहले बाउंसर्स ने गोलीबारी शुरू की थी। इन्हें पंजाब से बुलाया गया था।