कैथल में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक मुर्गे ने बवाल करा दिया। जमकर ईंट-पत्थर चले। जब पुलिस का डंडा चला, तब मामला ठंडा पड़ा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, मुर्गे ने कराया बवाल, चला डंडा तो पड़ा ठंडा
2 of 6
मीट शॉप दो संचालकों में मुर्गा खरीदने आए एक ग्राहक को लेकर विवाद हो गया। जो इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक जमकर पत्थरबाजी होती रही।
विज्ञापन
देखिए, मुर्गे ने कराया बवाल, चला डंडा तो पड़ा ठंडा
3 of 6
जमकर ईंटें एवं पत्थर बरसाए। एक पक्ष के युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। बावजूद महिलाएं एवं युवक पत्थर बरसाते रहे। कभी एक गुट हावी हो जाता तो कभी दूसरा। मौके पर पहुंचे दो पुलिस कर्मचारियों को ट्रक की ओट में छिपकर बचाव करना पड़ा।
देखिए, मुर्गे ने कराया बवाल, चला डंडा तो पड़ा ठंडा
4 of 6
अनाज मंडी चौकी प्रभारी अजीत राय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को खदेड़ा। इस दौरान कुछेक को पुलिस की लाठियां भी लगीं। करीब 20 मिनट बाद मशक्कत के बाद तीन पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब जाकर उपद्रवियों पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
देखिए, मुर्गे ने कराया बवाल, चला डंडा तो पड़ा ठंडा
5 of 6
इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी के हाथ पर भी पत्थर लगने से चोट लगी। पथराव में एक पक्ष के बिट्टू नाम के युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आईं। साथ ही कुछ अन्यों को पत्थर लगे हैं।
देखिए, मुर्गे ने कराया बवाल, चला डंडा तो पड़ा ठंडा
6 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में युवकों एवं महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। भद्दी गालियां दीं। पूरे संग्राम को देखने के लिए जींद रोड, रेलवे लाइन, अनाज मंडी की साइड के साथ-साथ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर भीड़ जमा हो गई।