मोहाली में सेक्टर-57 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार को आए शव को देख पुलिस चौंक पड़ी और संस्कार की बजाय शव को साथ ले गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
संस्कार से पहले पुलिस ने 'हिरासत' में लिया शव?
2 of 7
श्मशान घाट में बुजुर्ग महिला का शव बताकर अंतिम संस्कार करने आए दरअसल देह के सौदागर थे। शव बुजुर्ग महिला का नहीं, युवती का था।
विज्ञापन
संस्कार से पहले पुलिस ने 'हिरासत' में लिया शव?
3 of 7
अंतिम संस्कार से पहले घाट के कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने चिता से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।
संस्कार से पहले पुलिस ने 'हिरासत' में लिया शव?
4 of 7
संगरूर निवासी प्रमोद कुमार फेज-11 में किराये पर रहता है। उसने फोन पर श्मशान घाट में बुकिंग कराई और दोपहर को एंबुलेंस में साथियों के साथ लाश लेकर श्मशान घाट पहुंच गया। उसने कर्मचारियों को बताया कि बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करना है।
विज्ञापन
संस्कार से पहले पुलिस ने 'हिरासत' में लिया शव?
5 of 7
चिता सजा कर जैसे ही शव रखा गया तो घाट के पंडित को शक हुआ। उसने लाश का चेहरा दिखाने के लिए कहा तो वे आनाकानी करने लगे। पंडित ने खुद कपड़ा हटाकर चेहरा देखा तो शव युवती का था। उसने तत्काल अपने दफ्तर को सूचना दी और पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन
संस्कार से पहले पुलिस ने 'हिरासत' में लिया शव?
6 of 7
पुलिस ने मौके से फेज-11 निवासी प्रमोद कुमार समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें कुछ महिलाएं भी हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला देह व्यापार से जुड़ा है। युवती को दिल्ली से 30 हजार रुपये में खरीदकर लाया गया था।