2007 में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस क्रिकेटर के पिता पर चाकू से हमला हो गया है, साथ ही लूटपाट भी की गई।
विज्ञापन
2 of 7
लूट
- फोटो : Demo Pic
घटना हरियाणा के रोहतक की है, जनता कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश शर्मा अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज और हिसार में तैनात डीएसपी जोगिंदर शर्मा के पिता हैं। ओमप्रकाश की काठमंडी में शर्मा पान भंडार नाम से दुकान है।
विज्ञापन
3 of 7
fight
- फोटो : डेमो फोटो
पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार की रात करीब पौने बारह बजे दुकान बंद कर रहा था। तभी 20 से 22 साल की उम्र के दो युवक आए और सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक मांगी। उन्हें सामान दे दिया। थोड़ी देर बाद वह युवक दोबारा आए।
4 of 7
झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
उनमें से एक युवक ने ओमप्रकाश को गिरा दिया और दूसरा उनकी जेब से रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद जेब और गल्ले से करीब सात हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Demo Pic
साथ ही जाते समय ओमप्रकाश को दुकान के अंदर करके शटर बंद करके फरार हो गए। घायल हालत में ओमप्रकाश ने अपने बेटे दीपक को फोन करके पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दीपक ने आकर उन्हें बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
6 of 7
International Cricketer and DSP Joginder Sharma
लूट के बाद बदमाशों ने घायल को उनकी दुकान में ही बंद कर दिया। घायल पिता ने बेटे को फोन से घटना की जानकारी दी। बेटे ने दुकान पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार में तैनात हैं जोगेंद्र, भाई ने किया फोन
दीपक ने बताया कि जोगेंद्र पहले यमुनानगर में तैनात थे, लेकिन फिलहाल उनकी ड्यूटी हिसार में है। फोन पर पिता के साथ हुई घटना के बारे में अवगत करा दिया है। जोगेंद्र ने रोहतक पुलिस के अधिकारियों से बात की है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।