फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सरेआम पादरी की हत्या, विरोध में लोगों ने नेशनल हाइवे किया जाम

Mon, 17 Jul 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
Ludhiana Murder
चर्च के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे पादरी को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 10
Ludhiana Murder
सलेम टाबरी के पीरुबंदा बंदा इलाके में शनिवार की रात पॉदरी सुल्तान मसीह की गोलियां मार कर हत्या के विरोध में रविवार को फिर से ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोग चर्च के बाहर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और उन्हें विश्वास दिलाने की कोशिश की कि जल्द ही पॉदरी  की हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 10
Ludhiana Murder
लोगों ने उनकी एक न सुनींऔर प्रदर्शन करने के लिए जगरांव पुल की तरफ जाने लगे। इस पर जगरांव पुल पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया तो प्रदर्शनकारी जालंधर बाईपास पहुंचे और चारों तरफ से चौक को घेर लिया। पुलिस ने ट्रैफिक पुल से निकाला तो प्रदर्शनकारियों ने ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर दोनों तरफ से जीटी रोड और सर्विस लेन पर धरना लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना हटाया।   

4 of 10
Ludhiana Murder
दोपहर करीब बारह बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान ईसाई समुदाय के लोग हाइवे के साथ साथ सर्विस लेन पर भी इकट्ठा हो रखे थे। प्रदर्शनकारी किसी भी वाहन को किसी रास्ते से नहीं जाने दे रहे थे। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उनसे बात करनी चाही। इस पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस अधिकारी के साथ काफी तीखी बहस हुई।
विज्ञापन

5 of 10
Ludhiana Murder
अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और अपने अधिकारी को वहां से ले गए। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी आम लोगों के साथ भी निकलने को लेकर बहस करते रहे। अगर कोई व्यक्ति साइड देख कर निकलने लगता तो प्रदर्शनकारी उसके साथ बहस करना शुरू कर देते थे।  
विज्ञापन

6 of 10
Ludhiana Murder
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कांग्रेसी विधायक सुरिंदर डावर, भारत भूषण आशू, संजय तलवाड़, कुलदीप सिंह वैद और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुरप्रीत गोगी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके पुलिस अधिकारियों के साथ जालंधर बाईपास पहुंचे। इसके बाद विधायकों के साथ पुलिस कमिश्नर और ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग हुई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ईसाई समुदाय के लोग शांति बनाए रखे। 
विज्ञापन

7 of 10
Ludhiana Murder
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही पादरी सुल्तान मसीह की हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक आशु ने भी ईसाई समुदाय के लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही पुलिस की तरफ से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद ईसाई प्रतिनिधियों के निर्देश पर प्रदर्शनकारी करीब तीन बजे सड़कों से हटे। 

8 of 10
Ludhiana Murder
जालंधर बाईपास और नेशनल हाइवे पर जाम के बाद सभी तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। प्रदर्शनकारियों ने किसी भी वाहन को वहां से गुजरने नहीं दिया। पुलिस ने थाना बस्ती जोधेवाल के पास और होटल अमलतास के पास ही बेरीकेड लगा कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। प्रदर्शन से शहर में भी ट्रैफिक की व्यवस्था चरमरा गई। हर व्यक्ति अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इधर-उधर से रास्ता निकलता रहा। 

9 of 10
Ludhiana Murder
पॉदरी सुल्तान मसीह के भाई राजू मसीह और क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रधान एलबर्ट दुआ ने बताया कि पुलिस के सामने मांग रखी गई है कि आरोपियों का पता लगा जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने भी उन्हें विश्वास दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन्होंने बताया कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक प़दरी सुल्तान मसीह के शव को फिउनरल (दफनाया) नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जा रही है। कमेटी ही सब कुछ तय करेगी। 
 
विज्ञापन

10 of 10
Ludhiana Murder
पॉदरी सुल्तान मसीह की हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने एक स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (सिट) का गठन किया है। यह टीम डीसीपी क्राइम गगन अजीत सिंह की अगुवाई में बनाई गई है। पुलिस कमिश्नर ढोके ने बताया कि सिट का गठन कर दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी है। अभी युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने अपील कि कि ईसाई समुदाय के लोग शांति बनाए रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें