देश भर के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जॉब मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मिलेगी।
विज्ञापन
लाखों युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
2 of 7
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नालोजी (एनआईईएलआईटी) क इन इंडिया और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत अगले चार साल में करीब 3 लाख 40 हजार विद्यार्थियों को इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग (ईएसडीएम) में प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन
लाखों युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
3 of 7
देश भर के युवाओं को यह प्रशिक्षण डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नॉलोजी द्वारा दिया जाएगा। एनआईईएलआईटी के एमडी मंगलवार को मोहाली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नालोजी के चंडीगढ़ कैंपस के दौरे पर थे।
लाखों युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
4 of 7
इस दौरान उनके साथ एनआईईएलआईटी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. शमशेर भी थे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
लाखों युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
5 of 7
मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि ईएसडीएम सेक्टर में चार वर्षों में 500 करोड़ के प्रोजेक्ट लाना है। इसका उद्देश्य ईएसडीएम सेक्टर में विद्यार्थियों/ बेरोजगार युवकों रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
लाखों युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
6 of 7
मैनेजिंग डायरेक्टर ने यह भी बताया कि एनआईईएलआईटी ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के चुने प्रतिनिधियों और पंचायती राज पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देने की समीक्षा भी की।
मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि युवाओं को दोनों स्कीमों के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। एनआईईएलआईटी सिसको सर्टिफिकेशन, मोबाइल ऐप्लीकेशन आदि कोर्स की ट्रेनिंग भी प्रदान करता है।