अगर आप 10वीं पास है और भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। सेना में भर्ती निशुल्क, निष्पक्ष एवं योग्यता आधार पर होगी। देखिए, ये होगी प्रक्रिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां ही नौकरियां
2 of 7
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला छावनी के निदेशक कर्नल विनेश राणा ने कहा कि सेना में भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार को 21 जुलाई को प्रात: 5 बजे अंबाला शहर के राजीव गांधी स्टेडियम पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार को भर्ती के समय सभी जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे।
विज्ञापन
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां ही नौकरियां
3 of 7
सामान्य श्रेणी के सिपाही के लिए 10वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंक, सैनिक लिपिक के लिए 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक, सैनिक तकनीक के लिए 12वीं कक्षा साइंस व गणित के साथ तथा 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं तथा सैनिक ट्रेडमैन के लिए दसवीं पास होना जरूरी है।
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां ही नौकरियां
4 of 7
कर्नल विनेश राणा ने कहा कि सेना में भर्ती के लिए आदेवकों को 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुलअप कम से कम 6 बार, 9 फुट का गड्ढा कूदना तथा जिगजैग बैलेंस चलना होगा। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सेना के अधिकारियों ने तमाम पुख्ता इंतजाम पूरे कर दिए हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां ही नौकरियां
5 of 7
उम्मीदवारों को अगाह किया जाता है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी अधिकारी या अनजान व्यक्ति को पैसे ना दें। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिचौलियों व दलालों पर पैनी निगाहें रहेंगी। बिचौलियों व दलालों के बारे में सेना अधिकारियों को सूचित किया जाता है। नम्बर 0171-2600269 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां ही नौकरियां
6 of 7
30 जुलाई तक चलने वाली भर्ती के लिए ओपन रैली होगी। 21 जुलाई को अंबाला तहसील, 22 जुलाई को पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला जिले के बराड़ा व नारायणगढ़ तहसील, कैथल जिले के गुहला व पूंडरी तहसील, 23 जुलाई को कैथल जिले के फतेहपुर व कैथल तहसील के आवेदकों को बुलाया गया है।
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां ही नौकरियां
7 of 7
24 जुलाई को यमुनानगर जिले की सभी तहसीलें, 25 जुलाई को करनाल जिले की सभी तहसीलें, 26 जुलाई को कुरुक्षेत्र जिले की सभी तहसीलें तथा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल व फरीदाबाद को छोड़कर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के आवेदकों को बुलाया गया है।