फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में जींस, टॉप और टी शर्ट में नहीं दिखेंगे टीचर, जारी हुआ फरमान

Tue, 09 May 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
jeans t-shirt ban
अब स्कूलों में मैडम अब जींस -टीशर्ट नहीं पहन सकेंगी। स्कूलों में अगर टीचर जींस और टी शर्ट पहन कर जाते हैं, तो अब ये सब दिखना बंद होने वाला है। क्योंकि नया फरमान जारी हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
jeans t-shirt ban
ये फरमान पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब की महिला अध्यापिकाओं के स्कूल में जींस टॉप व टीशर्ट पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी है। उन्हें सादा कपड़े पहनकर विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल की उदाहरण बनने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
jeans t-shirt ban
इस मामले में सोमवार को शिक्षा विभाग सेकेंडरी ने डीईओ को ड्रेस कोड के मामले में स्कूलों की नियमित रूप से चेकिंग करते रहने की हिदायतें दी हैं। 

4 of 6
jeans t-shirt ban
पंजाब शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमरीश शुक्ला ने सभी सीईओ व डीईओ को लिखे पत्र में बताया कि शिक्षा विभाग के पास टीचर्स यूनियन, एनजीओ व अभिभावकों की ओर से कई शिकायतें मिल रही हैं। कई स्कूलों में महिला अध्यापिकाएं जींस टॉप व टीशर्ट पहनकर आती हैं। ऐसे पहरावे से विद्यार्थियों की मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
jeans t-shirt ban
विभागीय सूत्रों के अनुसार 2 नवंबर 2012 को भी शिक्षा विभाग ने स्कूल अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लगाया था, लेकिन उसे प्रभावी ढंग से लागू नहीं करवाया जा सका। उस समय के शिक्षा मंत्री के पास शिकायत पहुंची थी कि स्कूल अध्यापिकाओं के ऐसी ड्रेस पहन कर स्कूल पहुंचने से अपर प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jeans t-shirt ban
 डिप्टी डायरेक्टर अमरीश शुक्ला के अनुसार ड्रेस कोड के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने डीईओज को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें