देश के नाम शहीद होने वाले जवानों के परिजनों के लिए अब मदद के हाथ उठने लगे है, देखिए इस डॉक्टर ने वो काम किया है जिसे जानकर आप भी सलाम करेंगे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के परिवार से मिले सांसद औजला
अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और चंडीगढ़ के डॉ. गुरमोहन सिंह संधू सोमवार को शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह के पैतृक गांव वेईपुई पहुंचे। इस दौरान डॉ. संधू ने शहीद की बड़ी बेटी सिमरनदीप कौर (15) को गोद लेने का एलान किया है।
विज्ञापन
3 of 6
तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के परिवार से मिले सांसद औजला
डॉ. ने कहा कि सिमरनदीप कौर की पूरी पढ़ाई और शादी कर खर्च वे उठाएंगे। सिमरनदीप कौर भविष्य में जो भी बनना चाहती है, वह उसकी पूरी सहायता करेंगे। इस मौके उन्होंने शहीद के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि भी भेंट की।
4 of 6
जवान परमजीत सिंह का परिवार
गौरतलब है कि परिवार ने पहले भी एक दलित परिवार की लड़की को गोद लिया हुआ है, जो इस समय चंडीगढ़ के उच्च कालेज में शिक्षा ले रही है। मूल रूप से तरनतारन के गांव नारली के रहने वाले डॉ. संधू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि शहीद परिवार की सहायता करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
संधू के पिता गुरनाम सिंह खालसा कॉलेज आफ एजुकेशन में 25 साल प्रिंसिपल रह चुके हैं। डॉ. संधू चंडीगढ़ के सेक्टर 10 डी में नेशनल डायलिसिस एंड मेडिकल सेंटर चलाते हैं।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वह शहीद के परिवार के हर सुख-दुख में शामिल होंगे। शहीद की पत्नी परमजीत कौर ने डॉ. गुरमोहन सिंह और सांसद गुरजीत औजला का धन्यवाद किया।