आरक्षण आंदोलन की आग में झुलसे हरियाणा में शांति बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अभिनेता भी आगे आए हैं। हर किसी ने शांति बनाए रखने की अपील की है। देखिए, कुछ ट्वीट्स।
विज्ञापन
5 सेलिब्रिटी जाट, जो हरियाणा में आरक्षण से पहले शांति चाहते हैं
2 of 6
सभी भाइयों से मेरी विनती है की हिंसा त्याग दो और जिसकी जो भी मांग हो वो संवैधानिक तरीके से रखो। हम रक्षक हैं, हिंसक नहीं। देश की सेना, खेल जगत और न जाने कितनी चीजों ने देश का नाम ऊंचा किया है। हमारा जोश देश के भले के लिए इस्तेमाल होना चाहिए। -वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेटर
विज्ञापन
5 सेलिब्रिटी जाट, जो हरियाणा में आरक्षण से पहले शांति चाहते हैं
3 of 6
सभी हरियाणावासियों से अपील है कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। हरियाणा में शांति हमारे लिए, हमारे परिवार के लिए, प्रदेश के लिए और संपूर्ण राष्ट्र के लिए बेहद जरूरी है। - विजेंद्र सिंह, बॉक्सर
5 सेलिब्रिटी जाट, जो हरियाणा में आरक्षण से पहले शांति चाहते हैं
4 of 6
राम-राम गाम आलों। इब पूरे देश नै सुन ली। बस बंद करो तोड़फोड़। इब बातचीत तै शांती तै आगे बढ़ो अर अपणी मांग रक्खो। बावले होन की जरूरत ना है। हनुमान आली ना करो। बातचीत से हल निकलेगा। मुद्दा राजनैतिक ना बनने दो। शांती रखो। अपने ही घर में आग ना लगाओ। राम-राम जी, अपने घर में आग लगाने का क्या फायदा? बातचीत से ही बात आगे बढ़ेगी। भाई या तोड़फोड़ बंद करो। - रणदीप हुड्डा, फिल्म अभिनेता
विज्ञापन
5 सेलिब्रिटी जाट, जो हरियाणा में आरक्षण से पहले शांति चाहते हैं
5 of 6
हरियाणा में जिस तरह से उपद्रव हो रहा है, उससे हर किसी को नुकसान हो रहा है। आपस में भाई-भाई भी लड़ रहे हैं, जबकि यह ठीक नहीं है। इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति बहाली की जाए और माहौल बिगड़ने से रोका जाए। - संग्राम सिंह, अभिनेता और पहलवान
5 सेलिब्रिटी जाट, जो हरियाणा में आरक्षण से पहले शांति चाहते हैं
6 of 6
यह किसी एक का नहीं, बल्कि सभी का प्रदेश है। यहां सभी को भाईचारा कायम करना चाहिए। हर समस्या का हल बातचीत से निकाला जा सकता है, उसके लिए कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। इसलिए हर किसी को शांति बरतनी चाहिए। - अखिल कुमार, बॉक्सर