फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों ने मनाया 'काला दिवस', रेल ट्रैक किया जाम, तोड़े फाटक और बैरियर

Mon, 27 Feb 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
जाटों ने मनाया 'काला दिवस' - फोटो : अमर उजाला
पूरे हरियाणा में जाटों ने आज 'काला दिवस' मनाया। तस्वीरों में देखिए कितना सफल रहा जाटों का काला दिवस...
विज्ञापन

2 of 8
Jat reservation protest's black day - फोटो : अमर उजाला
जाट संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित काला दिवस पर रविवार को भारी संख्या में जाट समुदाय के लोग पहुंचे। काला दिवस के दौरान जहां भी नजर गई, वहां पर सबकुछ काला ही काला नजर आ रहा था। वहीं धरने के दौरान क्षेत्र की बड़ी खाप दलाल-84 के प्रधान भूपसिंह दलाल ने कहा कि अभी तो जाटों ने सिर्फ प्रदेश स्तर पर अपनी संख्या दिखाई है, केंद्र सरकार को जाटों की ताकत का अहसास उस दिन होगा जब जाटों के ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
Jat reservation protest's black day - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से करीब 5500 ट्रैक्टर आने वाले जंतर-मंतर कूच में हिस्सा लेंगे। इसमें सबसे अधिक संख्या दलाल खाप के ट्रैक्टरों की रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उनके धैर्य की परीक्षा ले रही है लेकिन वो सरकार को बता देना चाहते हैं कि अगर सरकार के बचे हुए दिन तक धरना जारी रखना पड़ा तो वे इसे जारी रखेंगे और चुनाव में इस सरकार का तख्तापलट करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उन 18 लोगों पर आज तक मुकदमे दर्ज करने से कतरा रही है, जिन्होंने छोटूराम धर्मशाला में नंगा नाच किया था, वहीं जाटों के बच्चों से मुकदमे हटाने से पीछे हट रही है। दलाल ने कहा कि सरकार को सभी पक्ष एक नजर से देखने चाहिए, जो कि सरकार देख नहीं रही है। 

4 of 8
Jat reservation protest's black day
पटेल समुदाय ने दिया जाटों को समर्थन
गुजरात मे चले पटेल आंदोलन की महिला नेता वंदना पटेल ने झज्जर पहुंचकर जाटों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें आश्वास्त किया कि पटेल समुदाय जाटों के साथ है। वंदना ने मंच से कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनके नेता हार्दिक पटेल के द्वारा पटेल समुदाय के अन्य वरिष्ठ नेता हरियाणा के धरनों पर भेजे जाएंगे। वहीं वंदना पटेल ने धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ की हार्दिक पटेल से फोन पर भी बातचीत करवाई। इसमें हार्दिक पटेल ने जाट समुदाय को भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
Jat reservation protest's black day
चिंटू को हाथ लगाया तो होगा गलत अंजाम
युवा नेता संजय दलाल ने धरने से कहा कि प्रदेश सरकार ने देशद्रोह के मुकदमे को मजाक बना दिया है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है उस पर देशद्रोह का केस बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चिंटू छारा पर गलत तरीके से केस बनाया गया है, ऐसे में सरकार ने चिंटू पर हाथ डालने की गलती की तो उसका गलत अंजाम होगा। उन्होंने कहा कि वे सरकार के इन मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Jat reservation protest's black day
जहां तक नजर गई, हर तरफ काला ही काला रंग 
रविवार को धरनास्थल पर पंडाल में काले झंडे और काला दिवस के बैनर लगाए गए थे। धरने में महिलाएं काले परिधान पहनकर पहुंची तो कुछ महिलाएं केवल काली चुनरी ही ओढ़कर आई। वहीं बुजुर्ग काले साफे के साथ नजर आए तो कुछ काले कुर्ते-पायजामे में नजर आए। वहीं युवा काली टी शर्ट पहनकर धरनास्थल पर पहुंचे। धरने में पहुंचने वाले वाहनों पर काले रंगे झंडे लगाए गए थे।
विज्ञापन

7 of 8
Jat reservation protest's black day
महिलाओं की संख्या रही ज्यादा
बलिदान दिवस के मुकाबले में काला दिवस पर भीड़ अधिक रही तो महिलाओं की संख्या में भी काफी इजाफा हुई। महिलाओं के लिए बनाया गया पंडाल छोटा पड़ गया और महिलाओं को खुले आसमान के तले बैठना पड़ा। महिलाओं ने धरने को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

8 of 8
Jat reservation protest's black day
प्रशासन रहा मुस्तैद
जिला प्रशासन ने काला दिवस के दौरान पूरी मुस्तैदी दिखाई। कार्यक्रम के चलते पैरामिलिट्री की 6 कंपनियां और पुलिस की 5 कंपनियां नाकों पर तैनात रहने के साथ रिजर्व के तौर पर पुलिस लाइन में मौजूद रही। एसपी सतीश बालन ने बताया कि जाटों का प्रस्तावित कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके से निपट गया, इसमें ड्यूटी पर तैनात रहे सभी जवानों का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पूर्ण तैयारियां की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें