चंडीगढ़ में हंसी का मेला सजा है। वैसे तो इसमें वीरवार को खूब भीड़ उमड़ी, मगर जो इस देखने से वंचित रह गए उनके लिए हम लाए हैं झलकियां।
विज्ञापन
जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक
2 of 8
चंडीगढ़ फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
बात हो रही चंडीगढ़ के सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल की। बात वहीं से शुरू होती है, जहां से उल्टा-पुल्टा। एक सितारा जो फ्लॉप शो से उठा और उसने कॉमेडी के मायने बदल दिए। वीरवार को टैगोर थिएटर का सभागार दर्शकों से खचाखच भरा था। कुर्सियों पर जगह नहीं मिली तो लोग जमीन पर बैठ गए और सैकड़ों चारो कौनों में जगह ढूंढ कर खड़े थे।
विज्ञापन
जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक
3 of 8
चंडीगढ़ फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी की याद में उनके जन्मदिन पर दो दिवसीय ह्यूमर फेस्टीवल का वीरवार शाम को शानदार आगाज हुआ। उनके शिष्यों ने मंच संभाला करीब तीन घंटे तक लाफ्टर का ऐसा केक काटा गया कि हंसते -हंसते लोगों के पेट में बल पड़ गए। आंखें भी भर आईं। लोगों को यह हाल कामेडियन दीपक राजा, राणा रणवीर, बिन्नू ढिल्लों, स्टैंडअप कामेडियन सुमेध सिंदे, अमित टंडन और यूट्यूब फेम एआईबी ग्रुप के सदस्यों ने किया।
जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक
4 of 8
चंडीगढ़ फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एडवाइजर ने घोषणा की कि चंडीगढ़ में अब हर साल जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल होगा। टैगोर थिएटर में होने वाले ह्यूमर संडे को भी जसपाल भट्टी को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर जसपाल भट्टी की माता, पत्नी सविता भट्टी और बेटी राबिया भट्टी तथा प्रशासन की कई अधिकारी परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक
5 of 8
चंडीगढ़ फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
माहौल ऐसा बना कि एडवाइजर विजय कुमार देव भी जसपाल भट्टी के रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने पुलिस की पोल पट्टी खोलती पाकिस्तानी कवि का व्यंग्य गीत सुनाकर लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पुलिस का हाल सुनाते हुआ कहा कि पहले पुलिस हफ्ता लेती थी मगर अब ज्यादा इंतजार नहीं करते, उन्हें रोज कुछ न कुछ चाहिए।
विज्ञापन
जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक
6 of 8
चंडीगढ़ फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
हंसी के इस उत्सव में मंच संचालन जसपाल भट्टी के साथ उल्टा-पुल्टा से करियर शुरू करने वाले मशहूर कॉमेडियन दीपक राजा ने किया। राजा ने कहा कि जसपाल भट्टी ने कॉमेडी को एक नया स्टाइल दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ और ज्वलंत मुद्दों पर वे ऐसे शिगूफे छोड़ते थे कि हंसी के साथ ही लोग सोचने को भी मजबूर होते थे।
विज्ञापन
जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक
7 of 8
चंडीगढ़ फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
फेमस स्टैंडअप आर्टिस्ट अमित टंडन ने दर्शकों को खूब हंसाया। उन्होंने सुनाया कि हर पंजाबी की चिंता एक ही है कि वेट कम नहीं हो रहा। इस चक्कर में वे कई तरह के पापड़ बेलते हैं। मेरे दादा जी पतले होने के लिए कॉर्नफ्लेक्स ले आए और फरमान सुनाया कि आज से यही खाएंगे। मगर उसका टेस्ट किसी को पसंद नहीं आया, तो मेरी दादी उन्हें बेसन में तलकर ले आई।
जसपाल भट्टी बर्थडे सेलिब्रेशन, ह्यूमर फेस्ट में कटा लाफ्टर केक
8 of 8
चंडीगढ़ फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर आते ही मशहूर कलाकार राणा रणवीर ने जसपाल भट्टी को अपने पिता तुल्य बताते हुए सेल्यूट किया। उनका अंदाज निराला था-मैं कॉमेडी दा निक्का जिहा तीर, राणा रणवीर। उन्होंने अपने छोटे कद को लेकर और आजकल के युवाओं की खराब आदतों का जहां मजाक उड़ाया, वहीं गंभीर सामाजिक संदेश्ा भी दिए। उन्होंने सुनाया मेरे फेसबुक अकाउंट ते इक अजन्मी कुड़ी दी फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है... उहने लिख्या है मेरी दादी ते पिता नूं समझाओ, मैंनूं बर्थ द राइट द्वाओ।