8 मार्च से शुरू होने वाले T-20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अभ्यास मैच खेलते मोहाली आईं 4 टीमों के कैप्टन ने बड़ी टीमों को चैलेंज दिया।
विज्ञापन
T-20 वर्ल्ड कप: 4 टीमों के कैप्टन का चैलेंज, हमें कम मत आंके
2 of 6
T-20 वर्ल्ड कप के 6 मैच पीसीए मोहाली में होने हैं। 4 अभ्यास मैच भी होंगे। बुधवार को अभ्यास मैचों से पहले स्कॉटलैंड, ओमान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड के कप्तान पीसीए में पत्रकारवार्ता में शामिल हुए। इससे पहले नीदरलैंड की टीम ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास भी किया।
विज्ञापन
T-20 वर्ल्ड कप: 4 टीमों के कैप्टन का चैलेंज, हमें कम मत आंके
3 of 6
ओमान टीम के कप्तान सुल्तान अहमद ने बताया कि उनकी टीम के सभी सदस्य किसी न किसी कंपनी में काम करते हैं। टीम के सदस्य सुबह रोजाना पांच से साढ़े छह बजे तक अभ्यास करते हैं। 9 बजे ऑफिस जाते हैं, शाम को अभ्यास। ओमान में इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट होते हैं। सभी में शानदार प्रदर्शन करने वाले को नेशनल टीम के लिए चुना जाता है। कप्तान ने कहा कि हमारी टीम का पहला टारगेट टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत करना है।
T-20 वर्ल्ड कप: 4 टीमों के कैप्टन का चैलेंज, हमें कम मत आंके
4 of 6
स्कॉटलैंड टीम के कप्तान प्रेस्टॉन मोमसेन के अनुसार क्रिकेट हमेशा से ही पसंदीदा खेल रहा। खासकर टी-20 मौजूदा समय का सबसे बड़ा रोमांच से भरा खेल है। कप्तान के अनुसार उनकी टीम 12 माह से अधिक क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन इस वर्ल्ड कप के लिए पूरी टीम उत्साह से भरी हुई है। प्रेस्टॉन के अनुसार उन्हें हर हाल में इस बार उल्टफेर करना है। हालांकि उन्होंने माना कि भारत और आस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।
विज्ञापन
T-20 वर्ल्ड कप: 4 टीमों के कैप्टन का चैलेंज, हमें कम मत आंके
5 of 6
अफगानिस्तान के कप्तान अस्गर ने बताया कि एशिया कप में क्वालीफाई न कर पाने का उनकी टीम को मलाल है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। कप्तान ने बताया कि बीसीसीआई अफगानिस्तान क्रिकेट को आगे बढ़ाने में लगा है। इसके तहत नोएडा में हमारा बैंस कैंप है, जहां पर हमारी टीम पिछले कुछ हफ्तों से कैंप में अभ्यास कर चुकी है। इसके बाद मोहाली में टीम कुछ दिनों से अभ्यास में जुटी हुई है।
T-20 वर्ल्ड कप: 4 टीमों के कैप्टन का चैलेंज, हमें कम मत आंके
6 of 6
नीदरलैंड टीम के कप्तान पीटर ने बताया कि वर्ल्ड कप 2014 में हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद टीम वहीं लय नहीं पकड़ पाई। उनके अनुसार नीदरलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए 2 हफ्ते से बंगलूरु स्थित कैंप में अभ्यास कर चुकी है।