आज देश भर में जन्माष्टमी की धूम मची है। नन्हे-नन्हे बच्चे कान्हा बनकर सखियों संग अठखेलियां करते नजर जा रहे हैं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
2 of 13
मंदिरों को सजाया जा रहा है। झांकियों तैयारी की जा रही हैं। पूरा चंडीगढ़ श्याम के रंग में रंगा हुआ है। पूर्व संध्या पर सेक्टर 36 के इस्कॉन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
3 of 13
कार्यक्रम में करीब 175 बच्चों ने प्रस्तुति दी। इसमें गीत, नाटक के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित किया। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की जन्म लीला, माखन चोरी, गोवर्धन धारण, कंस वध और रासलीला मंचन भी किया।
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
4 of 13
इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पूरे दिन धार्मिक आयोजन जारी रहेगा। भक्त भगवान को अपने हाथों से झूला झूलाएंगे। फूलों की आकर्षक सजावट की गई है। पूरा दिन कीर्तन चलता रहेगा।
विज्ञापन
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
5 of 13
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि भक्तों के लिए महाप्रसाद बनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान का महाअभिषेक किया जाएगा। भव्य आरती होगी।
विज्ञापन
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
6 of 13
सेक्टर-27 के श्री सनातन धर्म मंदिर में सीमा जी ने एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किए। बाबा बालक नाथ मंदिर में भजनों की अमृत वर्षा शुरू की गई। सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी है।
विज्ञापन
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
7 of 13
इस बार जन्माष्टमी के पर्व पर शनिवार को 20 वर्ष के बाद कृष्ण जयंती योग बन रहा है। यह कहना है सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्रा का।
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
8 of 13
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार दिन शनिवार को रात तीन बजकर दो मिनट तक अष्टमी तिथि है। साथ ही रात 12 बजकर नौ मिनट तक ही रोहिणी नक्षत्र है।
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
9 of 13
मिश्रा का कहना है कि निर्णय सिंधु के अनुसार अर्द्ध्र रात्रि में यानी रात 12 बजे अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र हो तो इसे कृष्ण जयंती योग कहते हैं। इस बार सिंह राशि में सूर्य है और सिंह राशि का बृहस्पति है। दिन शनिवार है। बृष राशि का चंद्रमा होने के कारण यह योग 20 वर्ष बाद बना है।
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
10 of 13
इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कान्हा बनकर पहुंचे बच्चे।
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
11 of 13
इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कान्हा बनकर पहुंचे बच्चे।
देखिए नन्हे -नन्हे बाल गोपाल, उनकी सखियां और अठखेलियां
12 of 13
इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कान्हा बनकर पहुंचे बच्चे।