घूमने के लिए मनाली जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गांव मसाना के पास स्कॉर्पियों के पुल की रेलिंग पर चढ़ने से हुआ। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी का इंजन सड़क पर आ गया। हादसे में 3 अन्य युवक घायल हो गए, जिनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें
2 of 6
सुबह छह बजे हादसे को देखने के लिए जीटी रोड पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर शाहाबाद की सामाजिक संस्था हेल्पर्स और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवा दिए। मरने वालों में दो चचेरे भाई थे। पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आसपास सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी गांव मसाना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें
3 of 6
सूचना मिलते ही शाहाबाद की समाज सेवी संस्था हेल्पर्स और थाना सदर पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंचे। हेल्पर्स संस्था के लोगों ने गाड़ी में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला। तब तक तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया। वहां से सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि उसे देखने के लिए जीटी रोड पर वाहनों के पहिए थम गए।
हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें
4 of 6
हादसा इतना जबरदस्त था कि उसे देखने के लिए जीटी रोड पर वाहनों के पहिए थम गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शाहाबाद थाना से पुलिस और समाजसेवी संस्था हैल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल के नेतृत्व में पूरण सिह, महेंद्र जग्गी, इंद्र लाल, सीता राम, विष्णु तथा विजय बठला की टीम वहां पहुंची। शाहाबाद पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद थाना सदर पिपली से टीम मौके पर पहुंची। घटना का पता चलने पर परिजनों सहित गांव बांसखुसला के सरपंच प्रह्लाद भी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें
5 of 6
मृतकों की पहचान गुड़गांव (आईएमटी) के गांव बांस फुसला वासी जितेंद्र (28 वर्ष) पुत्र श्योराज सिंह, मोनू (20 वर्ष) पुत्र राम अवतार और रेवाड़ी वासी सतीश (28 वर्ष) के रूप में हुई है और घायलों की पहचान गुडग़ाव (आईएमटी) के गांव बास फुसला इद्रंजीत पुत्र सुभाष (30 वर्ष), गांव खेड़ी तलवाना के वासी जीवराम (30 वर्ष) रेवाड़ी वासी हरेंद्र के रूप में हुई है। घटना का पता चलने पर पहुंचे गांव के सरपंच प्रह्लाद ने बताया कि मृतक जितेंद्र और मोनू चचेरे भाई हैं।
हादसे ने लील लीं 3 जवान जिंदगियां, विचलित करने वाली तस्वीरें
6 of 6
थाना सदर प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पिछली सीट पर बैठा सतीश उछलकर कार के बोनट पर आ गिरा। हादसे में गाड़ी चला रहे जितेंद्र, उसके साथ बैठे मोनू और बोनट पर गिरे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में पीछे बैठे हरेंद्र, इंद्रजीत और जिवराज बचने के लिए चिल्लाने लगे। मारे गए भाईयों की गांव में करियाना की दुकानें हैं। घायल इंद्रजीत भी इनका चचेरा भाई है, जबकि जिवराज इनका बहनोई है। मृतक सतीश और जख्मी हरेंद्र इनके दोस्त हैं।