फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासरूम में घुसकर छात्र को मारी गोली, पूरी वारदात CCTV में कैद, देखिए

Sun, 03 Sep 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)

सार

पेशेवर ढंग से दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
1 of 8
Sonipat News
दो नाबालिग छात्रों ने क्लासरूम में अपने सहपाठी को गोली मार दी। गोली मारने का तरीका बिल्कुल पेशेवर की तरह था, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Sonipat News
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। कहासुनी की रंजिश में दो नाबालिग छात्रों ने क्लासरूम में अपने सहपाठी को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल छात्र को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
Sonipat News
गांव भठगांव निवासी मोहित आईटीआई में मैकेनिकल मशीन टूल्स मेंटीनेंस (एमएमटीएम) प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह क्लासरूम में बैठा था। सभी छात्र वर्कशाप में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उसके दो सहपाठी उसके पास आए। 

4 of 8
Sonipat News
उनमें से एक ने बैग से पिस्तौल निकाल कर मोहित की कमर के पास गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने से क्लासरूम में हड़कंप मच गया। इंस्ट्रक्टर सुरेंद्र कुमार ने तुरंत प्राचार्य जगमिंद्र को जानकारी दी। प्रिंसिपल आए और उनकी कार से छात्र को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

5 of 8
Sonipat News
सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी अनिरुद्ध टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने इंस्ट्रक्टर सुरेंद्र सिंह के बयान पर हमला करने वाले दोनों छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि छात्रों से बातचीत में पता लगा कि हमला करने वाले दोनों छात्रों की मोहित के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन

6 of 8
Sonipat News
आशंका है कि इसी रंजिश में उन्होंने गोली मारी है। क्लासरूम में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि मोहित क्लास में आगे बैठा था और हमला करने वाले दोनों छात्र पीछे की बेंच पर थे।
विज्ञापन

7 of 8
Sonipat News
इसी बीच दोनों उठकर मोहित के पास और बात करने लगे। तभी एक ने बैग से पिस्तौल निकालकर मोहित को गोली मार दी और भाग गए।
विज्ञापन

8 of 8
Sonipat News
पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वारदात क्लासरूम में लगे सीसीटीवी में कैद है। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों छात्रों की घायल छात्र से कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें