डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। राम रहीम के साथ रोहतक जेल आने के बाद से लापता हनीप्रीत का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
2 of 8
Honeypreet Insan
हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ताकि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर उसे दबोचा जा सके। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन
3 of 8
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से ही हनीप्रीत लापता है। पुलिस काफी कोशिशों के बावजूद उसके बारे में जानकारी नहीं रही है। दूसरी तरफ यदि यह भी बताया जा रहा है कि हनीप्रीत रोहतक में ही छिपी हो सकती है।
4 of 8
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : SELF
यहां भी डेरा प्रमुख के हजारों की संख्या में अनुयायी है। राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी।
विज्ञापन
5 of 8
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस
- फोटो : self
हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।
विज्ञापन
6 of 8
Honeypreet Insan
जेल से तीन डेरा प्रेमियों के साथ गई थी हनीप्रीत
पंचकूला से चॉपर में बैठ गुरमीत के साथ रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची हनीप्रीत 25 अगस्त को रात लगभग दस बजे जेल से तीन डेरा प्रेमियों रोहतक के साथ गई थी। रोहतक के आर्य नगर निवासी संजय चावला, हिसार निवासी वेद प्रकाश और झज्जर से जितेंद्र कुमार अपनी जिम्मेवारी पर उसे साथ ले गए थे।
विज्ञापन
7 of 8
Honeypreet Insan
हनीप्रीत ने लिखित में जेल प्रशासन को दिया था कि मै हनीप्रीत इसां पुत्री गुरमीत राम रहीम सही सलामत हूं और विकास निवासी 3/783 फतेहाबाद के साथ जा रही हूं।
डेरा प्रेमी संजय चावला, वेद प्रकाश और जितेंद्र ने भी उसी पत्र पर लिख कर दिया था कि हम उपरोक्त व्यक्ति बाबा राम रहीम की पुत्री हनीप्रीत इसां को अपने साथ सही सलामत अपनी जिम्मेवारी और हनीप्रीत की मर्जी से लेकर जा रहे हैं। उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।