फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी में सफर करने वालों के लिए फ्लेक्सी फेयर से जुड़ी जरूरी खबर, एक सच जो जानते नहीं सब

Mon, 08 Apr 2019 03:13 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 7
शताब्दी एक्सप्रेस
शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले लोगों के लिए फ्लेक्सी फेयर से जुड़ी जरूरी खबर है। दरअसल, फेयर को लेकर एक सच सामने आया है, जिसे शायद सभी लोग नहीं जानते।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
एक अप्रैल 2019 से कालका-नई दिल्ली शताब्दी से फ्लेक्सी फेयर हटा दिया गया है। बावजूद इसके आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ट्रेन की टिकट बुकिंग करवाने पर फ्लेक्सी फेयर का पूरा पैसा यात्रियों से वसूला जा रहा है। वहीं, काउंटर पर टिकट बुकिंग करवाएं तो फ्लेक्सी फेयर नहीं लग रहा। ऐसे में यात्रियों में इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ट्विटर पर घोषणा के बाद 6 नवंबर 2018 को रेलवे बोर्ड द्वारा सर्कुलर जारी किया गया था। इसके मुताबिक, 15 मार्च 2019 से ऐसी ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर पूरी तरह से हटा लिया गया था, जिनमें 50 फीसदी से कम सीटों की बुकिंग होती थी। इसके अलावा सभी ट्रेनों के लिए फ्लेक्सी फेयर की अधिकतम सीमा को टिकट के आधार मूल्य के 1.5 गुणा के बजाय 1.4 गुणा तक कर दिया गया था।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
पंचकूला सेक्टर-10 निवासी मनीष गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के छह सदस्यों के लिए टिकट बुकिंग करा रहे थे। 7 अप्रैल को शाम की कालका-नई दिल्ली शताब्दी में चंडीगढ़-दिल्ली तक चेयर कार के लिए टिकट बुकिंग कराते समय उसमें फ्लेक्सी फेयर आ रहा था। जब उन्हें फ्लेक्सी फेयर हटाने का लाभ नहीं मिला तो उन्हें मजबूरन अगले दिन की जन शताब्दी में अपने परिवार के सदस्यों की टिकट बुकिंग करानी पड़ी। उसी दिन अमर उजाला की ओर से फ्लेक्सी फेयर का रियलिटी चेक किया गया तो आईआरसीटीसी की साइट पर फेयर शो कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यात्रियों को फ्लेक्सी फेयर शो हो रहा है। इसका मतलब या तो साइट अपडेट नहीं है, या फिर कोई तकनीकी खराबी हो सकती है। फिलहाल इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर्स तक जाना पड़ेगा। बता दें कि चंडीगढ़ से नई दिल्ली शताब्दी का किराया फ्लेक्सी फेयर के चलते 900 रुपये तक पहुंच रहा था। इवनिंग शताब्दी में रात के खाने की व्यवस्था है, उसका फ्लेक्सी फेयर हटने के बाद 590 तक पहुंच गया है। वहीं, सुबह की कालका-नई दिल्ली शताब्दी का फेयर भी 580 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
इन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम
राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू किया गया था। इनमें 44 राजधानी, 52 दुरंतो और 46 शताब्दी गाड़ियां शामिल थीं। इस सिस्टम के तहत एक तय सीमा में सीटें बुक होने के बाद किराये में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 50 फीसदी फेयर शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर
क्या कहते हैं नॉर्दर्न रेलवे के पीआरओ और रेलवे बोर्ड के पीआरओ
फ्लेक्सी फेयर हटाने के संबंध में जब रेलवे बोर्ड के पीआरओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नॉर्दर्न रेलवे के पीआरओ ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। वहीं, जब नॉर्दर्न रेलवे के पीआरओ से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि हमें अभी कुछ आइडिया नहीं है। जब इस बारे में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर्स पर पता किया तो मुलाजिमों ने बताया कि एक अप्रैल से फ्लेक्सी फेयर हटाने का निर्णय लागू किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें