विराट कोहली।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू हुआ। ट्राईसिटी के दर्शकों में भी इस मुकाबले को लेकर खासा क्रेज है। दोपहर की भरी गर्मी में क्रिकेट प्रेमी न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचने शुरू हो गए हैं। मुकाबला देखने के लिए ट्राईसिटी ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी लोग आए हैं। इनमें पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से भी क्रिकेट के दीवाने न्यू चंडीगढ़ पहुंचे हुए हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर दर्शक विराट कोहली को देखने के लिए लिए दूर-दराज से आए हुए हैं।