फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इतनी खूबसूरत और रंगबिरंगी तस्वीरें देखकर कहेंगे- वाह, मजा ही आ गया

Fri, 21 Jun 2019 12:24 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इतनी खूबसूरत और रंगबिरंगी तस्वीरें देखकर दिल को और आंखों को सुकून मिल जाएगा। यहां क्लिक करके देखिए और मजा लीजिए। सभी फोटोः अजय वर्मा
विज्ञापन

2 of 5
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ पूरी तरह से योगमय हो गया। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने हजारों लोगों के साथ सेक्टर 17 प्लाजा में योगासन किए। इस दौरान सुरक्षा के लिए दो हजार पुलिस जवान तैनात किए गए थे। वहीं इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग फॉर हार्ट' रही।
विज्ञापन

3 of 5
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे भी शामिल हुए। इनके लिए प्रशासन की ओर से अलग से योग इंस्ट्रक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। योगासन करने के बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा या भारत ही नहीं, बल्कि पूरे दुनिया के लिए गौरव की बात है।

4 of 5
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासक ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की विद्या आज पूरी दुनिया में फैल चुकी है। दुनिया के लगभग सभी देश योग का महत्व जान चुके हैं। वहीं यूनाइटेड नेशन ने भी योग की महिमा को पहचाना है और इस दिन को मनाने का संकल्प लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासक ने कहा कि इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्हीं के प्रयासों से आज पूरी दुनिया में योग न सिर्फ फैल चुका है, बल्कि जीवन की अभिन्न अंग बन चुका है। पहला अंतरराष्ट्रीय दिवस चंडीगढ़ में ही मनाया गया था, इसलिए हमारे लिए यह दिन खास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें