फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 हजार लोगों संग योगासन करते नजर आए गृहमंत्री अमित शाह, देखिए तस्वीरें

Fri, 21 Jun 2019 09:51 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
योग करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 21 हजार लोगों, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनके कई मंत्रियों के साथ योग करते नजर आए, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
योग करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक जिले में गोहाना रोड स्थित पशु मेला ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद अरविंद शर्मा व सभी मंत्रियों ने भी योग किया।
विज्ञापन

3 of 5
योग करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री करीब 7 बजकर 40 मिनट पर कार्यक्रम में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। योग करने के बाद गृहमंत्री और सीएम दोनों ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया किया और योग का महत्व बताते हुए इसे रोज करने की अपील की।
 


 

4 of 5
योग करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज पूरा देश योग दिवस मना रहा है। देश ही नहीं विदेशों में लोग योग दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। यह दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। उनके प्रयासों से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने यूएन में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। इसे 80 देशों ने अपनी मंजूरी दी, जिसका नतीजा ये है कि आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इसके लिए हम पीएम मोदी के आभारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें