फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की कुश्ती जीतने वाले इंटरनेशनल पहलवान की Royal Wedding, देखिए

Mon, 12 Jun 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
दो बार एक करोड़ की कुश्ती जीतने वाले इंटरनेशनल पहलवान शादी के बंधन में बंध गए। तस्वीरों में देखिए अंकिता के साथ इनकी रॉयल वेडिंग।
विज्ञापन

2 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
हरियाणा के सोनीपत निवासी भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री झज्जर की अंकिता के साथ रविवार रात को सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। मौसम खत्री लगातार दो बार भारत केसरी का रख़ताब अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा खत्री एशियन खेलो में भी कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। झज्जर का शहनाई गार्डन दोनों के नए जीवन के सफर का गवाह बना।

 
विज्ञापन

3 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
झज्जर के खुड्डन गांव की अंकिता और मौसम खत्री के परिवार में 30 साल पुराना रिश्ता है, जो अब रिश्तेदारी में बदल गया। वहीं अंकिता और मौसम दोनों के परिवार का कुश्ती से गहरा नाता रहा है। मौसम जहां देश-विदेश में कुश्ती में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। वहीं अंकिता के पिता कप्तान सिंह, उनके ताऊ वजीर सिंह नेशनल कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं। मौसम और अंकिता को एक करने में कुश्ती खेल का अहम योगदान रहा है।

4 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
शादी से पहले शनिवार को सोनीपत में सगाई की रस्म पूरी की गई। सगाई समारोह में भी भी सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण समेत कई बड़ी हस्तियों ने मौसम व उनके परिवार वालों को शादी की शुभकामनएं दी। उसके बाद रविवार रात को मौसम खत्री की बारात झज्जर के शहनाई गार्डन में पहुंची। मौसम परंपरागत हरियाणवी पहनावे धोती-कुर्ते में दिखाई दिए तो अंकिता लाल जोड़े में बेहद सुंदर लग रही थी।
विज्ञापन

5 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
रविवार को मौसम सोनीपत के गांव पांची जाटान से बारात लेकर झज्जर के लिए रवाना हुए। वह झज्जर रात करीब 10 बजे पहुंचे। बारात का स्वागत कप्तान सिंह व उनके परिवार के बुजुर्गों ने किया। शहनाई गार्डन से कुछ पहले बरात को रोककर मिलनी की रस्म अदा की गई। फिर दूल्हे के सभी यार-दोस्त नाचते-झूमते करीब साढ़े 11 बजे पंडाल में पहुंचे। यहां द्वारपूजा समेत तमाम रस्में पूरी की गई।
विज्ञापन

6 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
अंकिता का कहना है कि वह शादी के बाद भी अपने पति को देश के लिए खेलते हुए देखना पसंद करेगी। वे चाहती हैं शादी के बाद उनके पति ओलंपिक में देश के लिए मेडल लेकर आए। वहीं, वर्तमान में हरियाणा पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद पर तैनात 26 वर्षीय मौसम खत्री का भी यही कहना है कि वे शादी के बाद भी लगातार देश के लिए खेलते रहेंगे।

 
विज्ञापन

7 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
मौसम खत्री मूल रूप से जिला सोनीपत के गांव पाची जाटान के रहने वाले है। पिता सूबे सिंह भी पहलवान रहे है और उन्हीं से प्रेरित होकर मौसम ने कुश्ती में पसीना बहाया। खत्री एशियाड गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुके हैं। वह इससे पहले भी कई बार हिंद केसरी प्रतियोगिता जीत चुके है। मौसम रियो खेलों की अंतिम क्वॉलीफाइंग प्रतियोगिता में ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं कर पाए थे।

8 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
खत्री 97 किग्रा फ्रीस्टाइल भार वर्ग के सेमीफाइनल में उन्हें मंगोलिया के खुदेरबुल्गा दोरखंड के खिलाफ 6-8 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उनका रियो के लिए क्वॉलीफाई करने की उम्मीद टूट गई थी। खत्री उन छह पहलवानों में से एक हैं, जो 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए थे। मौसम खत्री हर रोज छह घंटे प्रैक्टिस करते हैं।

9 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
मौसम खत्री के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने वाली अंकिता मूल रूप से झज्जर के ही गांव खुड्डन की रहने वाली है। अंकिता के पिता कप्तान सिंह, उनके ताऊ वजीर सिंह नेशनल कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं। अंकिता सोनीपत के जीवीएम कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष की स्टूडेंट हैं। अंकिता की छोटी बहन अंशुल बारहवीं कक्षा में हैं, जबकि बड़ा भाई अक्षय बीटेक कर चुका है।
विज्ञापन

10 of 10
भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री की शादी
मौसम के पिता पहलवान सूबे सिंह व अंकिता के पिता कप्तान सिंह आज से तीस साल पहले एक साथ पहलवानी किया करते थे। उस दौरान मौसम खत्री के गांव पांची के दरिया सिंह पहलवान भी उनके साथ थे। कप्तान सिंह कहना है कि उनकी बेटी को वे पहलवान नहीं बना सके, क्योंकि अंकिता की पढ़ाई में रुचि अधिक थी। बेटी को पढ़ाने के साथ ही उन्होंने अपने दोस्त के बेटे को दामाद बनाने का फैसला कर लिया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें