फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान पुलिसवाली ने कानून से लड़कर हासिल किया ये मुकाम

Thu, 20 Oct 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
खेल के मैदान में धुरंधरों को धूल चटाने वाली पहलवान पुलिसवाली को अपने ही महकमे में मुकाम हासिल करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
बात हो रही है, 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में देश को गोल्ड मेडल जीतने वाली ​गीता फौगाट। इन्हें हरियाणा सरकार ने इंस्पेक्टर से डीएसपी बना दिया है। बीते दिन हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को सीएम खट्टर ने मंजूरी दी। गीता ने विभाग के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर यह पद हासिल किया है।
विज्ञापन

3 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
हुड्डा सरकार की खेल नीति के तहत गोल्ड मैडल विजेता खिलाड़ी को सीधे डीएसपी भर्ती किए जाने का प्रावधान है। 2010 के दौरान ही सरकार ने ऐसे छह गोल्ड मैडल विजेताओं की सूची तैयार की, जिन्हें डीएसपी प्रमोट किया जाना था। उस सूची में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फौगाट का नाम पहले नंबर पर था, लेकिन उन्हें इंस्पेक्टर के पद पर​ नियुक्त कर दिया गया।

4 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
उसके बाद उन्होंने कई बार विभाग अधिकारियों और सरकार ने डीएसपी पद देने के बारे में बात की, लेकिन छह साल हो जाने के बाद भी उन्हें डीएसपी नहीं बनाया गया। इस पर गीता ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में दिए गए निर्देशों के बाद अब कैबिनेट ने उन्हें डीएसपी का पद देने के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
वहीं, दूसरी और लंबे संघर्ष के बाद डीएसपी बनी गीता फोगाट के लिए प्रमोशन का यह सही वक्त भी है, क्योंकि बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने उनके, उनकी बहनों और उनके पिता के संघर्ष की कहानी पर आधारित जो मूवी 'दंगल' बनाई है, वो 23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा नवंबर में उनकी शादी भी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
बता दें कि भिवानी जिले के गांव बलाली के फौगाट परिवार की इस बेटी ने देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार बढ़ाया है। गीता ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप 2009 में स्वर्ण, 2011 में स्वर्ण और में 2013 में रजत जीता। 2012 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य, एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2012, 2015 में कांस्य पदक और 2012 में एशियन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें