फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पकड़ी नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री, अंदर का हाल देख पुलिस हैरान

Sat, 15 Oct 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी/भिवानी
विज्ञापन
1 of 7
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
नकली सिक्के तैयार करने की फैक्ट्रियों का लगातार भंडाफोड़ हो रहा है। एक और फैक्ट्री पकड़ी गई है। अंदर का हाल देख पुलिस भी हैरान हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पीरागढ़ी गांव में दबिश देकर एक और फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस टीम ने मौके से हजारों के नकली सिक्के और दो मशीनें भी बरामद की है और दो लोगों को काबू कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में चरखी दादरी निवासी नरेश कुमार की यह फैक्ट्री होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन

3 of 7
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में नकली सिक्कों को अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। अब तक दिल्ली पुलिस की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए नकली सिक्के तैयार करने की कई फैक्ट्रियां पकड़ी है। इन फैक्ट्रियों से जुड़े लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

4 of 7
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि पकड़े गए लोग ही पुलिस को इस रैकेट के बारे में अहम जानकारियां मुहैया करवा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर  गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने पीरागढ़ी गांव मे दबिश दी। करीब ढाई-तीन घंटे क्षेत्र की खाक छानने के बाद आखिरकार पुलिस टीम के सफलता हाथ लग गई। 
विज्ञापन

5 of 7
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक फैक्ट्री में दबिश देकर जब जांच-पड़ताल की तो यहां से नकली सिक्के बनाने की दो मशीनें व हजारों के तैयार नकली सिक्के बरामद हुए। पुलिस टीम को देखकर फैक्ट्री में मौजूद दो लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन उन्हें दबोचा लिया गया। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। 
विज्ञापन

6 of 7
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
हिरासत में लिए गए दोनों लोगों ने प्राथमिक पूछताछ में चरखी दादरी निवासी नरेश को फैक्ट्री का मालिक बताया है। पुलिस को यहां करीब पांच हजार रुपये के नकली सिक्केऔर कच्चा माल भी मिला है। गिरफ्त में आए इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस टीमों करनाल व उत्तम नगर में दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
लूथरा ब्रदर्स राज व सोनू के पार्टनर नरेश, राजेश लांबा, रविंद्र चावला, महिला मैनेजर नेहा व राजकुमार के गिरफ्त में आने के बाद दिल्ली पुलिस तंत्र और सक्रिय हो गया है। वहीं, एक टीम मायापुरी में पीतल के सप्लायर का पता लगाने के लिए दूसरे दिन भी डेरा डाले रही। इन जगहों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस के हाथ लग चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें