देश की पहली महिला ओलंपियन पहलवान हनीमून मनाने के लिए नहीं जाएंगी, बल्कि वे फेरे लेने के तीन दिन बाद ही अखाड़े में नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
बात हो रही है, बलाली की पहलवान गीता फौगाट की। वे 20 नवंबर को पहलवन पवन कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके तीन बाद वे प्रो रेसलिंग लीग खेलने जाएंगी। इसके चलते उन्होंने अपना हनीमून टाल दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं गीता लीग के लिए प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। गीता के भाई राहुल ने बताया कि गीता लीग को लेकर बेहद सीरियस हैं और उनका ध्यान शादी से ज्यादा मुकाबले जीतने पर हैं।
4 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
राहुल ने बताया कि चरखी दादरी में 20 नवंबर को शादी बहुत ही सादगी और पारंपरिक तरीके से होगी, जबकि मेहंदी और संगीत सेरेमनी 19 नवंबर को होंगी। शादी में फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और पूरी स्टारकास्ट भी पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
राहुल ने बताया कि शादी में आमिर खान भी पहुंचेंगे और वे मेजबान की भूमिका निभाएंगे। वे लड़की वालों की तरफ बारात का स्वागत करते हुए नजर आएंगे। गीता के पिता महावीर फौगाट ने जब उन्हें विवाह का निमंत्रण दिया तो वे बहुत खुश हुए और बेटी को आशीर्वाद देने के लिए आने का वायदा किया।
विज्ञापन
6 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
गीता देश की पहली महिला वुमन रेसलर हैं जिसने ओलिंपिक में हिस्सा लिया है। वो 2012 के लंदन ओलिंपिक में भारतीय दल का हिस्सा थीं। हालांकि वो मेडल नहीं जीत पाई थीं। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स (55 किग्रा) की स्वर्ण पदक विजेता गीता शादी के बाद भी खेलना जारी रखेंगी। वह दिसंबर में होने वाली कुश्ती लीग में भी शिरकत करेंगी।
बता दें कि गीता इंटरनेशनल पहलवान हैं। आमिर खान ने महावीर फौगाट और उनकी चार बेटियों के संघर्ष की कहानी पर बायोपिक दंगल बनाई है। मूवी का अहम किरदार गीता फौगाट हैं और मूवी की रिलीजिंग से एक महीना पहले ही उनकी शादी हो रही है। मूवी क्रिस्मस के मौके पर दुनिया के सामने आएगी।