विनेश फोगाट
इससे पहले विनेश 2014 कॉमनवेल्थ में गोल्ड और 2014 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी थीं। चोट से उबरने के बाद विनेश ने 2018 में वापसी की और पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और फिर एशियन गेम्स में, जहां उसी खिलाड़ी को हराया जिसने ओलंपिक में चोट दी थी। वापसी करने में उन्हें उनकी बहनों और पूरे परिवार ने सहयोग किया। निजी जीवन में अब वे शादीशुदा हैं और रेसलिंग में आगे बढ़ रही हैं।