फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोकने वाले इस क्रिकेटर की कामयाबी का राज

Mon, 05 Feb 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Subhman Gill
पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोकने वाले इस युवा क्रिकेटर की कामयाबी का राज जानिए। मां ने खुद बताई है।
विज्ञापन

2 of 7
शुभमन गिल
न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराने के बाद मैन ऑफ द सीरीज शुभमन गिल के घर पर खूब भंगड़ा डाला। शुभमन के माता-पिता के अलावा उनके पड़ोसी ढोल की थाप पर नाचते रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
मां अर्शदीप कौर
जश्न के इस माहौल में शुभमन गिल की मां कीरत गिल ने खुलासा किया शुभमन को लाल रंग को अपने लिए बहुत लक्की मानता है। उन्होंने कहा कि जब भी वह मैच खेलने जाता है तो लाल रंग का रूमाल अपने पास रखता है। कीरत गिल ने कहा कि शुभमन कई मैचों में सफेद रूमाल के साथ खेलने उतरा पर उन मैचों में उसका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। 

4 of 7
शुभमन गिल
शुभमन गिल के दोस्त ध्रुव ने बताया कि शुभमन शांत स्वभाव का है और वह हमेशा ही क्रिकेट के बारे में सोचता रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार तो वह अभ्यास में इतना लीन हो जाता है कि हफ्तों तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाती। 
विज्ञापन

5 of 7
शुभमन गिल के माता-पिता
परिवार का सपना हुआ पूरा
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल की मां कीरत कौर का कहना है कि जिस दिन को देखने के लिए परिवार तरस रहा था, आखिर आज वह पूरा हुआ। इसी दिन के लिए हम पंजाब के जलालाबाद से मोहाली शिफ्ट हुए थे। आज लगता है हमारा सपना पूरा हो गया। 
विज्ञापन

6 of 7
शुभमन गिल
बेटे के साथ पूरी टीम पर भी नाज : कीरत कौर
न्यूजीलैंड में शनिवार को भारत ने आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 का विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। भारत की जीत की खबर पर शुभमन गिल की मां कीरत कौर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे के साथ पूरी टीम पर नाज है। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिछले 15 साल से मेरा परिवार रिश्तेदाराें के किसी शादी, पार्टी, पारिवारिक प्रोग्राम में शिरकत नही कर सका। आज लगता है हमारी यह मेहनत रंग लाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुभमन गिल के पिता
इस टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 47.2 ओवर में पूरी टीम 216 पर सिमट गई। जवाब में भारत ने शानदार तरीके से 38.5 ओवर में कुल 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसी के साथ भारत ने अब तक चौथी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप को जीतने में कामयाबी पाई है। इस टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें