देश को एक और 'विराट कोहली' मिल गया है, जबकि खुद विराट कोहली इनके फैन हैं। इन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में तीन ऐसे रिकॉर्ड बनाएं कि सर डॉन ब्रेडमेन भी पीछे रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
शुभमन गिल
हम बात कर रहे हैं, अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खतरनाक खिलाड़ी शुभमन गिल की। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन के नाबाद 102 रनों ने टीम को फाइनल में पहुंचाया और वर्ल्ड कप जिताया। इसके अलावा शुभमन ने वर्ल्ड कप में किसी भी मैच में 50 से नीचे का स्कोर नहीं किया। और तो और शुभमन ने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन
3 of 8
शुभमन गिल
शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सलमान बट्ट ने 85 रन बनाए थे। इसके अलावा शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक जड़ा था। उसके बाद 2016 में नामिबिया के खिलाफ रिषभ पंत ने 82 गेंदों में शतक लगाया था।
4 of 8
शुभमन गिल
शुभमन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलते हुए सर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। शुभमन दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने 1000 से ज्यादा रनों के स्कोर में अपना औसत 100 से ऊपर का कर लिया है। शुभमन गिल ने इस मामले में डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया है। डॉन ब्रेडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 99.94 की औसत से रन बनाए। उनकी इस औसत के आसपास भी कोई नहीं पहुंच पाया, लेकिन शुभमन ने ऐसा किया।
विज्ञापन
5 of 8
शुभमन गिल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
शुभमन ने 1000 से ज्यादा रन बनाने के बाद यूथ वनडे में अपना स्कोर 101.60 का कर लिया है। शुभमन ने 13 यूथ वनडे की 13 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उनसे पहले टेस्ट की 13 पारियों में हजार रन पूरे करने का कारनाम सर डॉन ब्रेडमैन ने किया था। इसी शानदान प्रदर्शन की बदौलत शुभमन आईपीएल में भी शामिल हो गए हैं। शाहरुख खान की कोलकता नाइट राइर्ड्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
6 of 8
शुभमन गिल
शुभमन के पिता का नाम लखविंदर सिंह है। वे मूल रूप से पंजाब के बरनाला के रहने वाले हैं और किसान हैं। शुभमन के क्रिकेट से लगाव को देखते हुए वे साल 2007 में मोहाली में सेक्टर-70 में रहने लगे। पिता लखविंदर खुद पीसीए के पीछे मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड पर उसे रोजाना अभ्यास कराते हैं। यहीं से शुभमन के क्रिकेट का सफर शुरू हुआ। मोहाली के मानव मंगल स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन
7 of 8
शुभमन गिल
अपने बल्ले से प्रदर्शन की बदौलत इंडिया ए में जगह भी बना चुके हैं। इसके साथ ही रणजी ट्राफी में भी कई रन बटोर चुके हैं। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 300 से अधिक एक पारी में स्कोर कर चुका हैं। भारतीय क्रिकेट की दीवार के नाम से मशहूर रहे राहुल द्राविड़ और मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हैं। कई मौकों पर यह दोनों इस खिलाड़ी से मिलकर हौसला बढ़ा चुके हैं।
अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने पर और केकेआर टीम में शामिल होने से शुभमन गिल के पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता लखविंदर सिंह ने कहा हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है कि वह भारतीय क्रिकेट की सीनियर टीम में जगह बनाए। आईपीएल का तरह का मंच है। इसमें वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिरकत करते हैं। ऐसे में शुभमन के लिए आईपीएल एक शानदार प्लेटफार्म साबित होने वाला है।