फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी व गोरखपुर के लिए अच्छी खबर, त्योहार में चलेंगी तीन जोड़ी ये स्पेशल ट्रेनें

Fri, 08 Oct 2021 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा, वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा, चंडीगढ़-गोरखपुर और बठिंडा से वाराणसी के लिए ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा। ट्रेनों के चलने से यात्री कंफर्म टिकट पर बिना किसी परेशानी के अपने घरों तक पहुंच सकेंगे। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने दी।
 
नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 
ट्रेन नंबर 01633 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन 10 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01634 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन 11 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। ट्रेन रात्रि 9.30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा
ट्रेन नंबर 01654 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल 10 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 11.20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 11.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01653 वाराणसी- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ट्रेन 12 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन वाराणसी से सुबह 6.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10.55 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा  
ट्रेन नंबर 01671 आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 1.30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
वापसी दिशा में 01672 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 12 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से ट्रेन रात्रि 9.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-गोरखपुर
ट्रेन नंबर 01656 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन 14 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सांय 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01655 गोरखपुर-चंडीगढ़ 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गोरखपुर से ट्रेन रात्रि 10.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 2.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा-वाराणसी

5 of 5
फाइल फोटो
ट्रेन नंबर 01636 बठिंडा-वाराणसी द्वि-साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 10 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी। ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन से रात्रि 9.05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सांय 5.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01635 वाराणसी-बठिंडा ट्रेन 11 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। ट्रेन वाराणसी से रात्रि 9.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सांय 7.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन रामपुराफूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें