आलीशान कोच में सफर करें और खूबसूरत वादियों और नजारों का लुत्फ उठाएं। रेलवे का स्पेशल ऑफर है, जल्दी से फायदा उठाएं, कहीं मौका छूट न जाए।
विज्ञापन
2 of 5
आलीशान कोच
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम 4:40 बजे रेलवे का आधुनिक सुविधाओं से लैस नया कोच ‘विस्ता डोम’ शिमला पहुंच गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोच की खासियत यह है की इसमें बैठे सैलानी भीतर से ही बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं। कोच की छत और दीवारें पारदर्शी बनाई गईं हैं, इतना ही नहीं कोच पूरी तरह वातानुकूलित है। सीटें लकड़ी के साथ कुशन लगाकर तैयार की हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आलीशान कोच
कोच के भीतर परंपरागत इंटीरियर स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। कोच में सुरक्षा के लिए स्टील रेलिंग लगाई गई है। इसके अलावा शीशा भी कठोर इस्तेमाल किया है। कोच के अंदर सुंदर दिखने वाली फ्लोरिंग और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। तापमान यंत्र भी लगाए हैं ताकि सैलानी जगह-जगह के तापमान से अवगत हो सकें। कोच के वायलेट और सुनहरे रंगों से रंगा है। इसकी सवारी के लिए सैलानियों को बुकिंग करवानी पड़ेगी।
4 of 5
shimla kalka railway
शिमला पहुंची स्पेशल कोच
आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पेशल रेल कोच विस्ता डोम ट्रॉयल पर शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। रविवार को इन्हें ट्रायल पर शिमला से कालका रवाना किया जाएगा।
- प्रिंस सेठी, स्टेशन अधीक्षक शिमला
आधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष कोच विस्ता डोम का पहला सफल ट्रायल कालका से शिमला के बीच किया गया है। सैलानी अब कोच के भीतर बैठकर भी प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। - पीयूष गोयल रेल मंत्री भारत सरकार अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से